फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Solan and Mandi city under AMRUT Project.

अमृत योजना में शामिल हिमाचल के दो बड़े शहर, ये होंगे फायदे

Mon, 26 Jun 2017 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 Jun 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
Now Solan and Mandi city under AMRUT Project.

शिमला और कुल्लू के बाद अब सोलन और मंडी शहर को अमृत योजना में शामिल करने की तैयारी है। राज्य सरकार दोनों शहरों का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को मंजूरी के लिए भेजेगी। पहले मंडी के साथ नाहन को अमृत योजना में शामिल करने पर विचार किया जा रहा था लेकिन सोलन पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


शहरी विकास विभाग इसका खाका तैयार कर रहा है। अमृत योजना में शहर को शामिल करने के लिए 1 लाख जनसंख्या का होना या फि र नदी के साथ लगते क्षेत्रों के 60 और इससे अधिक आबादी वाले शहरों को लिया जाता है। सरकार का तर्क है कि नाहन को इसलिए नहीं लिया जा सकता चूंकि इसकी आबादी 1 लाख से कम है।
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश सरकार ने सोलन को योजना में शामिल करने का फैसला लिया है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि सोलन और मंडी को अमृत योजना में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जुलाई में मामले को केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे फायदे
शहरों को अमृत योजना में शामिल किए जाने से लोगों को 24 घंटे बिजली की सुविधा मिलेगी। स्कूल, अस्पताल, ट्रांसपोर्टेशन और पार्कों का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार इन सुविधाओं को लागू करने के लिए पैसा जारी करेगी। 


5 साल में 120 करोड़ देगा केंद्र
इस योजना के तहत केंद्र सरकार हिमाचल के इन शहरों को पांच साल में विकसित करने के लिए 120 करोड़ रुपये देगी। शिमला और कुल्लू के लिए केंद्र से इस योजना के तहत फंडिंग हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed