फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now property Tax can paid through aap

अब पेमेंट ऐप से भी कर सकेंगे पेमेंट

Tue, 26 Oct 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Now property Tax can paid through aap
एमसी ने लांच किया नया पेमेंट सिस्टम, 200 से अधिक पेमेंट ऐप और बैंकों में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

क्रॉसर
अभी कैश काउंटर, कार्ड से जमा हो रहा टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शहरवासी अब 200 से अधिक पेमेंट ऐप और बैंकों के जरिये नगर निगम में अपना प्रापर्टी टैक्स जमा करवा सकेंगे। इसके लिए नगर निगम शिमला ने भारत बिल पेमेंट सिस्टम प्लेटफार्म शुरू किया है।
मंगलवार को यह प्लेटफार्म लांच किया गया। ऐसा करने वाला शिमला नगर निगम प्रदेश का पहला एमसी बन गया है। इसके तहत लोग किसी भी बैंक के पेमेंट ऐप पर जाकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं। सभी ऐप पर नगर निगम के टैक्स का लिंक दर्शाया जाएगा। यही नहीं, एमाजोन, फोनपे, पेटीएम, फ्रीचार्ज जैसे पेमेंट ऐप से भी टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। अभी तक शहरवासियों को नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से बिल भुगतान करने की सुविधा दी थी।
विज्ञापन

अब नए सिस्टम की लांचिंग के बाद नगर निगम कूड़ा शुल्क समेत दूसरी सेवाओं में भी इस तरह से बिल भुगतान की सुविधा दे सकता है। खास बात यह है कि इसमें बिल भुगतान पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता। बीबीपीएस यानि भारत बिल पेमेंट सिस्टम भारतीय रिजर्व बैंक की अवधारणा वाला इकोसिस्टम है जो नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से संचालित है। यह सिस्टम ग्राहकों को लेनदेन की निश्चितता, विश्वसनीयता और सुरक्षा के साथ बिल भुगतान की सेवाएं देता है। ग्राहकों को ऑनलाइन बिल भुगतान की तुरंत रसीद के रूप में पुष्टि भी कर देता है। इस सेवा के शुरू होने से डिजिटल लेनदेन और भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को मिलेगी सुविधा : कोहली
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि इस सेवा से शहरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। शहर में करीब 29 हजार भवन मालिक हर साल प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करते हैं। अभी करीब 40 फीसदी लोग ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं। इस प्लेटफार्म के लांच होने से इनकी संख्या में इजाफा होगा। एमसी आयुक्त और एक्सिस बैंक के समूह प्रमुख विवेक बिम्ब्राह ने इस प्लेटफार्म को लांच किया। लांचिंग के दौरान नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज, एक्सिस बैंक के सर्किल हेड नीरज जैन, बैंक के सरकारी व्यावसाय राज्य प्रमुख वरुण शर्मा, क्लस्टर हेड विकास कुमार, नगर निगम की आईटी मैनेजर ममता गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed