फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now mountaineers will be monitored through mobile app, tourism department has prepared the app

हिमाचल: अब मोबाइल एप से होगी पर्वतारोहियों की निगरानी, पर्यटन विभाग ने तैयार की एप

Mon, 21 Nov 2022 07:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Nov 2022 07:47 PM IST
सार

 पर्यटन विभाग ने लगातार बढ़ रहे पर्वतारोहियों के रास्ता भटकने के कारण गायब होने के मामलों के मद्देनजर ट्रैकिंग मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है। इन्हें ट्रैकिंग पर जाने से पहले एप पर पंजीकरण करवाना होगा। 

विज्ञापन
Now mountaineers will be monitored through mobile app, tourism department has prepared the app
पर्यटन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में पहली बार पर्वतारोहियों की मोबाइल एप से ट्रैकिंग होगी। पर्यटन विभाग ने लगातार बढ़ रहे पर्वतारोहियों के रास्ता भटकने के कारण गायब होने के मामलों के मद्देनजर ट्रैकिंग मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है। इन्हें ट्रैकिंग पर जाने से पहले एप पर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण करते ही इसकी सूचना संबंधित उपायुक्त, एसडीएम और एसएचओ तक पहुंच जाएगी। ट्रैकिंग पर गए पर्वतारोही निर्धारित समय में नहीं लौटे तो तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका लिंक उपलब्ध करवाया गया है। एप में हिमाचल के सभी ट्रैकिंग रूट की जानकारी दी गई है। ट्रैक में पेश आने वाली कठिनाइयों के आधार पर इन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन श्रेणियों में बांटा है। साल के कौन से समय में कौन सा रूट ट्रैकिंग के लिए उपयुक्त है, ट्रैकिंग रूट का मैप, नजदीकी अस्पताल, पुलिस स्टेशन, पेट्रोल पंप, होटल और होम स्टे की नंबर सहित जानकारी एप पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


पर्वतारोहियों के लिए प्रदेश में पहली बार ट्रैकिंग मैनेजमेंट एप तैयार की गई है। पर्वतारोहण से पहले एप पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों तक  इसकी सूचना पहुंच जाएगी। निर्धारित समय में पर्वतारोही वापिस नहीं लौटे तो तुरंत उनकी तलाश शुरू कर दी जाएगी। पैराग्लाइडिंग के लिए भी एप तैयार करवाई जा रही है।- अमित कश्यप, निदेशक, पर्यटन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल गायब होते हैं दर्जनों ट्रैकर
मैक्लोडगंज के नजदीक गुणा माता ट्रैक पर इसी महीने अमेरिकी नागरिक गायब हो गया था। एक हफ्ते बाद उसका शव बरामद हुआ। अक्तूबर 2021 में किन्नौर में ट्रैकिंग पर गए 17 लोग गायब हो गए थे। नवंबर 2021 में मणिकर्ण घाटी के खीर गंगा रूट पर दिल्ली का ट्रैकर गायब हो गया था। 1992 से लेकर अब तक कुल्लू घाटी में लापता हुए विदेशियों में ऑस्ट्रेलिया के चार, इस्राइल के तीन, अमेरिका के तीन, स्विट्जरलैंड के दो, नीदरलैंड के दो और आयरलैंड, इंग्लैंड, इटली, रूस, कनाडा व युगोस्लाविया का एक एक पर्यटक शामिल हैं। मनाली के फ्रेंडशिप पीक पर गया ट्रैकर गायब है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed