फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now get revenue record in few minutes in shimla.

गुड न्यूज! चंद मिनटों में मिलेगा राजस्व रिकार्ड

Sat, 20 Sep 2014 02:12 PM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
now get revenue record in few minutes in shimla.

राजधानी शिमला के हजारों लोगों को अब राजस्व रिकार्ड पाने में दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी। रिकार्ड को व्यवस्थित ढंग से रखने और इसके आधुनिकीकरण की कवायद सिरे चढ़ चुकी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को डीसी कार्यालय में सम्मेलन कक्ष, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, ई-स्टैपिंग केंद्र, नेशनल लैंड माडर्न नाइजेशन प्रोजेक्ट, मुसाबी डिजिटलाइजेशन सुविधा, ई-डिस्ट्रीक्ट प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


नेशनल लैंड मॉडर्नाईजेशन प्रोजेक्ट से भू-रिकार्ड के साथ भू-पंजीकरण से संबंधित परिवर्तन का सही रिकार्ड रखने में मदद मिलेगी। ई-डिस्ट्रीकट प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में और अधिक सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेगी पारदर्शिता

now get revenue record in few minutes in shimla.

प्रशासन में दक्षता और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। इसके माध्यम से 51 विभागों से संबंधित जन सेवाएं दो चरणों में लोगों को मुहैया करवाई जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल मुसाबी तकनीक के माध्यम से खराब हो चुके लट्ठों के डिजिटल प्रिंट उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी। उपायुक्त कार्यालय में स्थापित आधुनिक सम्मलेन कक्ष में 30 से अधिक लोगों के बैठने की सुविधा होगी। धरोहर इमारत में स्थापित इस सम्मेलन कक्ष को तत्कालीन वास्तु शिल्प के अनुरूप तैयार किया है।

इस सुविधा को लागू करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

200 रुपये तक के स्टैंप पेपर मिलेंगे

now get revenue record in few minutes in shimla.

डीसी दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि सुगम केंद्र में स्थापित किए जा रहे ई-स्टैपिंग केंद्र से जनता को 200 रुपये तक किसी भी मूल्य वर्ग की नॉन-जूडिशियल स्टैंप सर्टिफिकेट मुहैया होंगे।

इससे लोगों के समय भी बचत होगी और उन्हें स्टैंप पेपर लेने के लिए स्टैंप बैंडर के पास नहीं जाना पड़ेगा। केंद्र से जारी स्टैंप में किसी भी तरह की छेड़खानी नहीं हो सकती। इनका ऑनलाईन सत्यापन भी किया जा सकता है।

शीघ्र ही यह सुविधा उपमंडल, तहसील और सब तहसील स्तर भी मिलेगी। इस तरह की सुविधा प्रदान करने में शिमला का सुगम केंद्र प्रदेश का प्रथम केंद्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed