फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now four minor girl students were molested in Jogindernagar, the accused head teacher has been taken into cust

हिमाचल: अब जोगिंद्रनगर में चार नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपी मुख्य शिक्षक को हिरासत में लिया

Fri, 21 Jun 2024 06:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)/नेरवा (रोहडू)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)/नेरवा (रोहडू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2024 06:39 PM IST
सार

डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 51 वर्षीय के मुख्य शिक्षक पर स्कूल की नाबालिग चार छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन
Now four minor girl students were molested in Jogindernagar, the accused head teacher has been taken into cust
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला के चौपाल के बाद अब मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की चार छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने स्कूल के मुख्य शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 51 वर्षीय के मुख्य शिक्षक पर स्कूल की नाबालिग चार छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन

 


 

पीड़ित छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्जकर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। न्यायालय में पीड़ित छात्राओं के बयान कलमबद्ध किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि आरोपी मुख्य शिक्षक मंडी जिल के बल्ह, गोहर, जंजैहली में सेवाएं दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर की थी शिकायत
सरकारी स्कूल में आरोपी शिक्षक दिसंबर 2021 से तैनात हुआ। इसके बाद साल 2023 से नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ को अंजाम दे रहा था। इसकी जानकारी अभिभावकों को भी नहीं थी। मामले की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर की तो जिला बाल संरक्षण विभाग ने स्कूल में दबिश दी और पीड़ित छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान कलमबद्ध किए।

विज्ञापन

इसके बाद मामला पुलिस को सौंपा। पुलिस और चाइल्ड लाइन विभाग के अनुसार चौथी और पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं से छेड़छाड़ के अलावा छठी कक्षा में प्रवेश कर चुकी दो अन्य छात्राओं से आरोपी मुख्य शिक्षक ने कई बार छेड़छाड़ की। स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे कुल 15 विद्यार्थियों में शामिल अन्य छात्राओं से भी पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।

जोगिंद्रनगर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल के मुख्य शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पीड़ित छात्राओं के बयान भी न्यायालय के समक्ष दर्ज होंगे। -साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक, मंडी

स्कूल की ग्यारह छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी जेल भेजा
उधर, उपमंडल चौपाल के सरकारी स्कूल की नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभी तक पुलिस घटना को लेकर जानकारी साझा नहीं कर रही है। हालांकि, आरोपी का पिछला रिकॉर्ड भी आपराधिक प्रवृति का रहा है। इससे पहले पुलिस विभाग में तैनाती के दौरान उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में न्यायालय ने 20 साल कारावास की सजा सुनाई थी।

सजा काटने के बाद वह करीब डेढ़ साल से गांव में दुकान चला रहा था। एक छात्रा ने छेड़छाड़ के मामले को सार्वजनिक किया तो स्कूल की 11 छात्राओं ने बयान दिया कि उनके साथ भी दुकान में अश्लील हरकतें की हैं। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को रिमांड की मांग के लिए न्यायालय में पेश किया। यहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed