{"_id":"63ea7264f202604bbc00370e","slug":"now-footprints-of-two-tigers-found-in-jambukhala-in-sirmour-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अब जंबूखाला में मिले दो बाघों के पंजों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अब जंबूखाला में मिले दो बाघों के पंजों के निशान
Mon, 13 Feb 2023 11:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:01 PM IST
सार
प्रदेश के सिरमौर जिले के वन क्षेत्र तारुवाला के जंबूखाला में दो बाघों के पंजों के निशान मिले हैं। इस बार एक बड़े और एक छोटे बाघ के पैरों के निशान मिलने के बाद सोमवार को डीएफओ सहित वन टीम ने फुट प्रिंट उठाए हैं।
विज्ञापन
जंबूखाला में मिले दो बाघों के पैरों के निशान
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के वन क्षेत्र तारुवाला के जंबूखाला में दो बाघों के पंजों के निशान मिले हैं। इस बार एक बड़े और एक छोटे बाघ के पंजों के निशान मिलने के बाद सोमवार को डीएफओ सहित वन टीम ने फुट प्रिंट उठाए हैं। दरअसल, फ्रंटियर कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में रात के समय बाघ की एक झलक नजर आई। स्थानीय निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि फ्रंटियर कंपनी के पिछली तरफ के सीसीटीवी में कुछ पल के लिए बाघ की तस्वीर कैद हुई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों दी गई। इसके बाद जंबूखाला में सोमवार को वन टीम ने बाघ के पंजों के निशान उठाए। संभावना जताई जा रही है कि ये बाघ के पंजों के निशान हैं।
विज्ञापन
हालांकि, वन टीम पूरी तरह आश्वस्त नहीं दिखी। बता दें कि इस वर्ष जनवरी में पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से बाघ ने हिमाचल में दस्तक दी है। पांवटा साहिब घाटी के शमशेर जंग नेशनल पार्क सिंबलवाड़ा के समीप यमुना नदी और निजी क्षेत्र में बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। क्षेत्र में बाघ की कदमताल के बाद अब वन्य प्राणी विभाग सक्रिय हो गया है। सिंबलवाड़ा नेशनल पार्क, पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के बागीचे और आसपास क्षेत्र में अब तक आठ ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं ताकि बाघ की जंगल में गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सके। उत्तराखंड वन्य जीव विभाग की ओर से वाइल्ड लाइफ मॉनिटरिंग का प्रशिक्षण भी स्थानीय वन कर्मियों को दिया गया है। कार्यवाहक डीएफओ सौरभ जाखड़ ने कहा कि तारुवाला के जंबूखाला में सोमवार को टीम ने पांव के निशान उठाए हैं। अभी पूरी तरह आश्वस्त नहीं है कि ये निशान बाघ के ही होंगे। मौके से दो छोटे और बड़े पैरों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन