फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   now electricity meter will be installed on the pillar, this is the big reason

घर में नहीं, अब खंभे पर लगेगा बिजली मीटर, ये है बड़ी वजह

Thu, 26 Dec 2019 12:32 PM IST
Krishan Singh पंकज चौहान, अमर उजाला, शिमला
पंकज चौहान, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Dec 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
now electricity meter will be installed on the pillar, this is the big reason
- फोटो : अमर उजाला

बिजली का मीटर अब आपके घर पर नहीं बल्कि साथ लगते बिजली के खंभे पर लगेगा। इससे न सिर्फ बिजली चोरी पर लगाम लगेगी बल्कि शार्ट सर्किट होने से नुकसान का डर भी नहीं सताएगा। हरियाणा और उत्तराखंड की तर्ज पर प्रदेश बिजली बोर्ड ने शिमला शहर से इस योजना की शुरुआत कर दी है। शिमला में 54 बिजली के खंभों पर करीब 432 मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


कई जगह मीटर लग भी गए हैं। बिजली बोर्ड के अनुसार इस योजना से बिजली चोरी रुकेगी। खंभे पर लगने वाले बिजली मीटर से संबंधित व्यक्ति के घर तक एक तार के माध्यम से बिजली पहुंचेगी। इससे घरों पर शार्ट सर्किट का खतरा कम होगा। इसके अलावा बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को बिल काटने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों को घरों के अंदर जाकर मीटर रीडिंग नहीं करनी पड़ेगी। मीटरों में आने वाली तकनीकी खराबी ठीक करने में भी आसानी होगी। शिमला के रामबाजार और सब्जी मंडी एरिया में बिजली के खंभों पर मीटर लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही शहर के बाकी हिस्सों में भी इस योजना को लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर पर भी लग रहे मीटर 

प्रदेश भर में ट्रांसफार्मर पर भी एपीडीआरपी योजना के तहत मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर लगाने से बिजली बोर्ड को बिजली की खपत का पूरा पता चलेगा। बिजली के दुरुपयोग की भी सही जानकारी मिल सकेगी। ट्रांसफार्मर में मीटर लगने से पावर फैक्टर, बिजली की टाइमिंग, डिमांड और चोरी का भी पता लगाया जाएगा।

हरियाणा की तर्ज पर शिमला शहर में भी बिजली के खंभों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे बिजली चोरी पर लगाम लगेगी। लोगों को भी काफी फायदा होगा। - अनुराग पराशर, बिजली बोर्ड के संयुक्त आयुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed