{"_id":"60a3e4788ebc3e74f947b67d","slug":"now-call-108-number-for-covid-related-ambulance-service-himachal-becomes-first-state-in-mobile-sampling","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड संबंधित एंबुलेंस सेवा के लिए अब 108 नंबर पर करें फोन, मोबाइल सैंपलिंग में हिमाचल बना पहला राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड संबंधित एंबुलेंस सेवा के लिए अब 108 नंबर पर करें फोन, मोबाइल सैंपलिंग में हिमाचल बना पहला राज्य
Tue, 18 May 2021 09:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 May 2021 09:30 PM IST
सार
स्वास्थ्य मिशन के निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि जिलों की ओर से जुटाई एंबुलेंसों के सुचारु परिवहन का खाका तैयार कर लिया गया हैं, जिसके लिए 108 नंबर पर कॉल किया जा सकता है।
विज्ञापन
108 एंबुलेंस सेवा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए एंबुलेंस के अलावा, सेना, अर्धसैनिक, ईएसआई, जलविद्युत परियोजनाओं आदि के पास उपलब्ध एंबुलेंस वाहनों का उपयोग कोरोना मरीजों और कोरोना संदिग्ध मरीजों की आवाजाही के लिए उपयोग में लाया जाएगा। स्वास्थ्य मिशन के निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि जिलों की ओर से जुटाई एंबुलेंसों के सुचारु परिवहन का खाका तैयार कर लिया गया हैं, जिसके लिए 108 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। कोविड सेवाओं में तैनात एनएएस-108 और जेएसएसके -102 सेवा में लगी 123 के अतिरिक्त 9 और एंबुलेंसों को 108 कॉल सेंटर में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
मोबाइल सैंपलिंग लेने में हिमाचल बना पहला राज्य
हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने वाहनों के माध्यम से मोबाइल सैंपलिंग सेवाएं शुरू की हैं। अप्रैल 2020 में इस तरह की सैंपलिंग सेवाएं शुरू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। अब तक 102 एंबुलेंस से 1,90,000 से अधिक सैंपल एकत्र किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मिशन निदेशक निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में इन मोबाइल मेडिकल यूनिट्स से कुल 695 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 64 पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन