फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now a two year proposal will be sent to the Central Govt to bring quality in education.

समग्र शिक्षा अभियान: शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा दो साल का प्रस्ताव

Thu, 14 Dec 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 07:28 PM IST
सार

शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय को प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की अगले वर्ष होने वाली बैठक के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Now a two year proposal will be sent to the Central Govt to bring quality in education.
शिक्षा सचिव राकेश कंवर - फोटो : संवाद

विस्तार

शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने को अब केंद्र सरकार को दो साल का प्रस्ताव एक साथ भेजा जाएगा। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय को प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की अगले वर्ष होने वाली बैठक के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश भर के जिला परियोजना अधिकारियों के साथ आयेाजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा सचिव ने कहा कि अब केंद्र सरकार को एक साल की जगह दो साल का प्रस्ताव भेजा जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान का परियोजना कार्यालय इसके लिए उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के साथ समन्वय बनाकर प्रस्ताव तैयार करें। प्रोजेक्ट अप्रबूल बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से बजट मंजूर किया जाता है।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव ने कहा कि प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक के लिए भी हितधारकों से चर्चा करने के बाद प्रस्ताव तैयार किया जाए। बैठक में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं क्लस्टर स्कूल और एक्सीलेंस स्कूलों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। शिक्षा सचिव ने कहा कि जल्द से जल्द क्लस्टर और एक्सीलेंस स्कूलों का चयन किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से प्रदेश में इन योजनाओं को लागू किया जाना है। पहली और दूसरी कक्षा में नये शैक्षणिक सत्र से शुरू होने वाले अंग्रेजी माध्यम को लेकर भी शिक्षा सचिव ने सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली और समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed