फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now a teacher in Jawali is accused of molesting girl students, also threatened them not to tell anyone at home

Himachal: अब जवाली में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, घर में न बताने की धमकी भी दी

Mon, 24 Jun 2024 10:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jun 2024 10:56 AM IST
सार

जवाली के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक पर छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Now a teacher in Jawali is accused of molesting girl students, also threatened them not to tell anyone at home
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र जवाली के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक पर छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि अध्यापक पढ़ाई के समय छात्राओं से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करता था। बाद उनको डराया भी करता था। छात्राओं को घर में न बताने की धमकी देता था।आरोप है कि वह कहता था कि अगर उन्होंने घर में बताया तो आपको पेपरों में पास नहीं होने दूंगा। जमा एक की छात्राओं ने पहले स्कूल अध्यापिकाओं से मौखिक शिकायत की। इसके बाद भी अध्यापक हरकतों से बाज नहीं आया। कोई बात न बनता देख छात्राओं ने आखिरकार घर में इसके बारे में बताया। कुछ छात्राओं ने इसकी शिकायत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन में की। 

विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन की तरफ से पुलिस को शिकायत भेजी गई। पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर टीचर को थाना में बुलाया। पुलिस ने अध्यापक से थाना में पूछताछ की है। एक छात्र के शिकायतकर्ता पिता ने कहा कि अगर कोई कार्रवाई न हुई तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसपी नूरपुर अशोक रतन से भी इसकी शिकायत की जाएगी। बुद्धिजीवियों ने मांग की है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

पुलिस ने अध्यापक को थाने में बुलाकर पूछताछ की है। जांच जारी है।-वीरी सिंह, डीएसपी जवाली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed