{"_id":"5dc25dd08ebc3e5b41235553","slug":"now-a-map-of-entire-india-including-pok-will-be-visible-in-the-hpbose-syllabus","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पाठ्यक्रम में दिखेगा पीओके सहित पूरे भारत का मानचित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पाठ्यक्रम में दिखेगा पीओके सहित पूरे भारत का मानचित्र
Wed, 06 Nov 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में अब पीओके सहित पूरे भारत का मानचित्र दिखेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद मानचित्र बदल गया है। शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों को भारत सरकार की ओर से देश के नए मानचित्र को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को भारत के नए मानचित्र की जानकारी दें और पाठ्यपुस्तकों, सूचना पट्टों व स्कूल परिसरों में पुराने मानचित्र के स्थान पर नए मानचित्र को दर्शाएं।
विज्ञापन
बता दें कि भारत सरकार ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों की अधिसूचना जारी करने के बाद नया मानचित्र जारी किया है, जिसमें पूरा पीओके भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन