फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now 120 roads will be restored in Himachal for big vehicles, damaged due to natural disaster.

Himachal Roads: हिमाचल में अब बड़े वाहनों के लिए बहाल होंगी 120 सड़कें, प्राकृतिक आपदा से हुईं क्षतिग्रस्त

Mon, 25 Sep 2023 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Sep 2023 10:34 AM IST
सार

प्रदेश की 120 सड़कें जल्द बड़े वाहनों यानी बसों व ट्रकों की आवाजाही के लिए बहाल होंगी। प्राकृतिक आपदा के चलते हिमाचल प्रदेश में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Now 120 roads will be restored in Himachal for big vehicles, damaged due to natural disaster.
सड़क (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की 120 सड़कें जल्द बड़े वाहनों यानी बसों व ट्रकों की आवाजाही के लिए बहाल होंगी। प्राकृतिक आपदा के चलते हिमाचल प्रदेश में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। जिला मंडी, कुल्लू, किन्नौर और शिमला में सेब सीजन के चलते सरकार ने कई सड़कों को छोटे वाहनों के लिए खोला है। ज्यादातर बागवानों का सेब मंडियों तक पहुंच गया है। अब सरकार ने इन सड़कों को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने का फैसला लिया है। जहां सुरक्षा दीवार लगाने की जरूरत होगी, उनके टेंडर आमंत्रित करने को कहा गया है। वहीं, जहां सड़कों को भारी नुकसान हुआ है, वहां वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में 128 ऐसी सड़कें हैं, जो छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग के मंडी जोन की सबसे ज्यादा 47 सड़कें बंद हैं। इसी तरह हमीरपुर जोन की 25, कांगड़ा जोन की 32 और शिमला जोन की 23 सड़कें बाधित हैं। प्रदेश सरकार का मानना है कि सेब बहुल क्षेत्रों की सभी सड़कें बहाल हैं। इन सड़कों में छोटे वाहन चल रहे हैं। विधानसभा में भी विधायकों ने यह मामला प्रमुखता से उठाया है। चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने भी अपने क्षेत्र की 32 सड़कों का हवाला दिया। इसमें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है। उनके क्षेत्र में सिर्फ एक सड़क बंद है जबकि अन्य सड़कों को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed