फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now 10th-12th class examination will be done once in a year term system closed

HPBOSE Exam: अब 10वीं-12वीं कक्षा की वर्ष में एक बार होगी परीक्षा, टर्म प्रणाली बंद

Thu, 29 Jun 2023 11:53 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Jun 2023 11:53 AM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा साल में एक बार ही लेगा। सूबे के स्कूलों में चल रही टर्म-प्रणाली को अब खत्म कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Now 10th-12th class examination will be done once in a year term system closed
साल में एक बार होगी 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा साल में एक बार ही लेगा। सूबे के स्कूलों में चल रही टर्म-प्रणाली को अब खत्म कर दिया गया है। टर्म प्रणाली को बंद करने की अधिसूचना शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार अंडर सेक्रेटरी (हायर एजुकेशन) अनिल शर्मा की ओर से प्रदेश के स्कूलों में टर्म प्रणाली को बंद करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव को पत्र लिखा है। शिक्षा विभाग की ओर से लिखे गए इस पत्र में बीओ (39) एकेडमिक/फाइल नंबर-3 वोल-5/पार्ट फाइल/2023-10268 दिनांक 16-05-2023 का हवाला दिया गया है।

विज्ञापन


इसके तहत प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं-12वीं कक्षा की वर्ष में दो बार ली जाने वाली परीक्षाओं (टर्म प्रणाली) को बंद कर वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया को शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टर्म सिस्टम को समाप्त करने की बात 24 जून को कही थी। वहीं, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी इस बाबत प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे शनिवार को मुख्यमंत्री ने मंजूरी देते हुए टर्म सिस्टम को समाप्त कर एनुअल सिस्टम लागू करने की बात कही थी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से टर्म प्रणाली को खत्म करने को लेकर पांच अप्रैल, 2023 को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस दौरान टर्म प्रणाली को खत्म करने के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर फाइल तैयार करने और उसे प्रदेश सरकार को भेजने तक की बात कही गई थी। वहीं, अब 10वीं-12वीं की परीक्षाओं में टर्म प्रणाली को खत्म कर एनुअल सिस्टम लागू करने की अधिसूचना ने अमर उजाला की खबर पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed