फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nouni university produce a new variety of tomoto.

देश में क्रांति लाएगी टमाटर की ये नई किस्म

Mon, 15 Sep 2014 09:13 AM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
nouni university produce a new variety of tomoto.

बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के डिपार्टमेंट ऑफ वेजिटेबल साइंस ने आठ वर्षों के शोध के बाद टमाटर नई प्रजाति तैयार की है। ‘सोलन लालिमा’ नामक इस किस्म को किसान अपने खेतों में उगा सकते हैं।

विज्ञापन


मार्केट में इस तरह के बीज की कीमत 60 हजार रुपये प्रति किलो तक है। वैज्ञानिकों का दावा है कि ये किस्म देश में टमाटर क्रांति ला सकती है। यह किस्म आम प्रजातियों से 15 दिन पहले पैदावार देगी।
विज्ञापन


सामान्य टमाटर 90 दिन में तैयार होता है। इसका आकार भी बड़ा होगा और रसोई में पकाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। सब्जी को नेचुरल सुर्ख लाल रंग देने जैसी कई खूबियां इसमें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बाजार में मिलेगा ‌बीज

nouni university produce a new variety of tomoto.

नौणी विवि के वैज्ञानिक इसे मार्केट में उतारने जा रहे हैं। यूएचएफ नौणी की जनरल (पत्रिका) में इस शोध का प्रकाशन और खुलासा किया जा चुका है। इंडियन हार्टिकल्चर जनरल में भी इस शोध को जल्द छापा जाएगा। इसकी पुष्टि विवि के कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर ने की है।

ये है इस किस्म की खासियत

• घर में तैयार होगा बीज
• सब्जियों में टमाटर देगा सुर्ख लाल रंग
• गैस बचेगी, अन्य टमाटर से जल्दी पकेगा
• 70 से 80 ग्राम तक का होगा एक टमाटर
• सख्त होने के कारण जल्दी नहीं पिचकेगा

पैदावार भी अधिक
‘सोलन लालिमा’ एक हेक्टेयर में 600 के बजाय 800 क्विंटल पैदावार देगा। यहां की हिमसोना, 7711, 2000 प्लस आदि किस्में देश और विदेश में मशहूर हैं।

ऐसे तैयार की नई किस्म

nouni university produce a new variety of tomoto.

विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एचआर शर्मा ने बताया कि साल 2006 में इस प्रोजेक्ट पर उन्होंने काम शुरू किया था। टमाटर की करीब सात पीढ़ियों की पेडिग्री जांचने और उनसे जींस निकालकर 2013 के अंत में टमाटर की ये नई किस्म तैयार की गई। अध्ययन के बाद अब इसे ट्रायल के लिए उतारा गया है।

ऐसे तैयार होगा बीज

दस किलो सोलन लालिमा से 40 ग्राम बीज तैयार किया जा चुका है। जो 30 बीघा जमीन पर बोया जा सकता है। टमाटर को धूप में पकाकर साफ किया जाएगा। इसके बाद पल्प छानकर बीज और गुद्दा अलग अलग करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed