फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   notice to non residential peoples

Shimla News: सरकार से मिले आवासों पर ताले जड़कर गायब हो गए 30 गरीब परिवार, नोटिस जारी

Sun, 21 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
notice to non residential peoples
ढली में गरीबों के लिए बनाए आवासों की जांच में खुलासा, निगम ने रविवार को फिर की रेड, 30 आवासों पर लटके मिले ताले
विज्ञापन

आवासों पर निगम ने चस्पां किए नोटिस, तीन दिन में दस्तावेज पेश करने के निर्देश, न आने पर रद्द होगा आवास आवंटन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ढली में गरीब परिवारों के आवासों पर बिठाई गई नगर निगम जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 30 गरीब परिवार राजधानी में पक्के आवास लेने के बाद इन पर ताले जड़कर गायब हो गए हैं। रविवार को हुई नगर निगम की दूसरी रेड में भी इन आवासों पर ताले लटके मिले हैं।
ये परिवार कहां गायब हो गए हैं, इसका पता नहीं चल रहा है। उधर, नगर निगम ने भी अब इन आवासों के रहने वाले परिवारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। आवासों के बाहर नोटिस चस्पां कर इन्हें तीन दिन के भीतर अपने दस्तावेज पेश करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर आवास आवंटन रद्द किया जा सकता है। शहर के ढली में गरीब परिवारों के आवास आवंटन में घपला सामने आने के बाद नगर निगम ने इस पूरे प्रोजेक्ट पर ही जांच बिठाई है। जांच के लिए प्रोजेक्ट निदेशक धीरज चंदेल की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है। इस समिति ने दस दिन पहले भी मौके का औचक निरीक्षण किया था। उस समय भी इन आवासों पर ताले जड़े मिले थे। निदेशक की अगुवाई वाली टीम पुलिस बल के साथ रविवार सुबह 11:00 बजे अचानक ढली पहुंच गई। यहां गरीबों के आवासों की जांच शुरू की तो 30 आवास बंद मिले।
विज्ञापन


महीनों से गायब हैं लोग, बिल तक नहीं दिए
निगम टीम ने यहां रह रहे अन्य लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि कई महीने से आवासों पर ताले जड़े हैं। कई आवास तो ऐसे हैं जो साल में एक दो दिन ही खुलते हैं। कई आवासों के दरवाजों पर कई महीने पुराने बिजली और पानी के बिल भी मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि इनमें रहने वाले लोग कई महीने से शिमला में ही नहीं हैं। ये कहां रह रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है। प्रोजेक्ट निदेशक धीरज चंदेल ने कहा कि जिन आवासों पर ताले मिले हैं, उन्हें तीन दिन के भीतर नगर निगम दफ्तर में आकर अपने दस्तावेज पेश करने होंगे। ऐसा न करने पर आवास आवंटन रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने किया था खुलासा
शहर के ढली में गरीबों के आवास आवंटन में हुए घपले का अमर उजाला ने खुलासा किया था। यहां एक नौकरीपेशा महिला ने भी गरीब होने का फर्जी बीपीएल प्रमाणपत्र बनाकर नगर निगम से आवास हासिल कर लिया था। जांच में इसका खुलासा होने के बाद निगम ने इसका आवंटन रद्द कर दिया। साथ ही महिला के खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। निगम यहां अन्य आवासों की जांच भी करवा रहा है। केंद्र सरकार के आशियाना प्रोजेक्ट के तहत निगम ने ढली में 94 गरीब परिवारों को आवास आवंटित किए हैं। इन परिवारों से 1.60 लाख रुपये का शेयर लेकर इन्हें पक्के आवास बनाकर दिए गए हैं। इनकी अब जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed