फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Notice to Himachal govt on decision to regularize 6500 PTA teachers

6500 पीटीए शिक्षकों को नियमित करने के फैसले पर हिमाचल सरकार को नोटिस

Fri, 10 Jul 2020 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jul 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Notice to Himachal govt on decision to regularize 6500 PTA teachers
हाईकोर्ट हिमाचल

हाईकोर्ट ने 6500 पीटीए शिक्षकों को नियमित करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका में सरकार सहित निजी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर और न्यायाधीश सीबी बारोवालिया की खंडपीठ ने प्रतिवादियों से 6 सप्ताह के भीतर जवाब-तलब किया। मामले की सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी। याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार सरकार का पीटीए अध्यापकों को नियमित करने का फैसला सरासर गलत है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले में पीटीए अध्यापकों के बारे में फैसले में जिक्र नहीं है। इन्हें नियमित करना भर्ती के नियमों का उल्लंघन करना है। मामले में पीटीए शिक्षक संघ और कुछ पीटीए शिक्षकों को भी प्रतिवादी बनाया गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब कि लंबे संघर्ष के बाद कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने पीटीए शिक्षकों के हक में फैसला सुनाया था। इसके आधार पर मंत्रिमंडल ने इन शिक्षकों को नियमित करने का फैसला लिया है। बीते दिनों ही सरकार ने पैरा और पैट शिक्षकों के साथ पीटीए को भी नियमित करने का मंत्रिमंडल बैठक में फैसला लिया है। नियमितीकरण के आदेश अभी जारी नहीं हुए। विभागीय अधिकारी वित्त विभाग के साथ चर्चा कर नियमित करने की तारीख और वेतनमान को लेकर चर्चा कर रहे हैं। अब मामला हाईकोर्ट पहुंचने से नियमित होने की आस में बैठे 6500 पीटीए शिक्षकों का इंतजार और अधिक बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed