{"_id":"5dc2f9fc8ebc3e5b4507ec68","slug":"notice-shimla-news-sml3132979183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबाजार अवैध निर्माण पर कनिष्ठ अभियंता को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबाजार अवैध निर्माण पर कनिष्ठ अभियंता को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शहर के रामबाजार में हुए अवैध निर्माण के मामले में नगर निगम प्रशासन इस एरिया के कनिष्ठ अभियंता को कारण बताओ नोटिस देने जा रहा है। आयुक्त का कहना है कि अभियंता से लिखित जवाब मांगा जाएगा।
नगर निगम ने इस एरिया में हुए अवैध निर्माण को तो तोड़ दिया है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर पार्षदों समेत खुद नगर निगम के कर्मचारी भी जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने पर निगम प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। इस एरिया में तैनात एपी शाखा के कनिष्ठ अभियंता करीब पांच साल से इन्हीं वार्डों का जिम्मा संभाल रहे हैं। कनिष्ठ कनिष्ठ अभियंता का काम फील्ड में जाकर हो रहे निर्माण को चेक करना है कि यह वैध है या अवैध। लेकिन रामबाजार, लोअर बाजार और रिज पर कई जगह अवैध ढारे बनने के महीनों बाद इन पर कार्रवाई हो रही है। हालांकि कार्रवाई में देरी का एक कारण एपी शाखा में जेई की कमी भी है। आठ जेई के कंधों पर 34 वार्डों का काम है। निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि संबंधित एरिया के जेई को नोटिस जारी किया जा रहा है।