{"_id":"6793b2dbe556bcd4a6031bc9","slug":"not-sold-in-depots-organic-corn-flour-shimla-news-c-19-sml1001-476547-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डिपुओं में नहीं बिक रहा \nऑर्गेनिक मक्की का आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डिपुओं में नहीं बिक रहा ऑर्गेनिक मक्की का आटा
विज्ञापन
60 क्विंटल आया 20 क्विंटल ही बिका
बाजार में 45 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है आटा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के राशन डिपुओं में ऑर्गेनिक मक्की के आटे की खरीदारी कम हो गई है। इस वजह से शहर के राशन डिपुओं में यह स्टॉक बेकार पड़ा है।
जिला शिमला के लिए 60 क्विंटल मक्की के आटे की सप्लाई आई थी लेकिन अभी तक जिले के 600 डिपुओं में केवल 20 क्विंटल आटा ही बिक पाया है। 40 क्विंटल आटा अभी डिपुओं में पड़ा है। हालांकि विभाग का तर्क है कि आधे महीने बाद इसकी सप्लाई आई हैं, इस वजह से आटे की बिक्री कम हुई है। अधिकांश डिपुओं में एक तो कई जगहों पर दो से तीन किलो आटा ही बिक पाया है। शहर के बीचोंबीच विभिन्न जगहों पर खुले राशन डिपुओं के कई संचालकों ने बताया कि आटा नहीं बिक रहा है। लोगों ने कहा कि वह आटा खरीदना ही नहीं चाहते है। ढली के सुरेश ने बताया कि आटा खराब है। बस स्टैंड की हीना ने बताया कि आटा उनके घर से ही आता है। प्रीतम सिंह ने बताया कि बाजार में मक्की का आटा 45 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। ऐसे में वह वहां से आटे की खरीदारी करेंगे जहां सस्ता मिले। डिपुओं में आटा 50 रुपये किलो मिल रहा है।