फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Not only are there piles of sand and debris, but the roads have also been encroached upon with tanks and pots.

Shimla News: रेत-मलबे के ढेर ही नहीं, सड़कों पर टंकी और गमलों से जमा दिए कब्जे

Tue, 24 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Not only are there piles of sand and debris, but the roads have also been encroached upon with tanks and pots.
संकरी सड़कों पर रखे हैं गमले और टंकियां, आम लोगों को पैदल चलने में हो रही है परेशानी
विज्ञापन

कई जगह महीनों से सड़क किनारे पड़े हैं मलबे के ढेर
जिला प्रशासन को नहीं दिखाई देती जनता की परेशानी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की कई सड़कों पर रेत और मलबे के ढेर ही नहीं बल्कि पानी की टंकियां तथा गमले रखकर भी लोग कब्जे जमा रहे हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
संकरी सड़कों के किनारे हो रहे कब्जों से लोगों के पैदल चलने तक की जगह नहीं बच रही है। शहर के जाखू वार्ड में हॉलीलाज के पास सड़क पर ही पानी की टंकियां और गमले रखे हैं। यह सड़क पहले ही काफी संकरी है। सड़क किनारे जो जगह पैदल चलने के लिए है, वहां अब टंकियां और गमले सजे हैं। टंकी नगर निगम ने रखी है। इससे लोग खासकर स्कूली बच्चे परेशानी झेल रहे हैं। गाड़ियों की आवाजाही होते ही संकरी सड़क के किनारे बच्चों के खड़े होने तक की जगह नहीं बच रही। समरहिल वार्ड में जगह-जगह सड़क किनारे मलबे के ढेर लगे हैं। चैली मोड़ पर निर्माण सामग्री फेंकी है। ढली से मशोबरा तक की सड़क के किनारे भी जगह जगह मलबा डंप किया है। इससे आए दिन यातायात जाम लग रहा है। मैहली चौक के पास ही सड़क किनारे मलबा, पत्थर और निर्माण सामग्री फेंकी जा रही है। पुलिस पोस्ट के ठीक बगल में सड़क किनारे यह डंपिंग हो रही है। इससे सड़क संकरी हो गई है और यातायात जाम भी लग रहा है। मंगलवार को भी मौके पर पत्थर और बजरी रखे थे। इससे चंद मोड़ आगे चैली के पास भी सड़क पर रेत और बजरी के ढेर लगे हैं। कसुम्पटी, खलीनी और कनलोग वार्डाें में भी एंबुलेंस सड़कों पर निर्माण सामग्री और पत्थरों के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन




किससे करें शिकायत, कोई हेल्पलाइन नहीं
शहर में सड़कों और रास्तों पर निर्माण सामग्री फेंकने वालों और कब्जे करने वालों के खिलाफ सरकारी महकमे कार्रवाई नहीं कर रहे। इनके अलावा ऐसी कोई हेल्पलाइन सेवा भी नहीं है जिन पर लोग शिकायत दे सकें। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि शिकायत मिलने पर निर्माण सामग्री हटाई जाती है। अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने बताया कि चालान की शक्तियां विभाग के पास नहीं है लेकिन जब शिकायत आती है तो टीम मौके पर भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस को भेज रहे हैं शिकायतें
शहरभर से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। सड़कों पर निर्माण सामग्री फेंकने के बाद इसे समय पर नहीं उठाया जा रहा। ऐसे मामले कार्रवाई के लिए पुलिस को भेजे जा रहे हैं। लोग अपने पार्षदों या सीधे मुझे फोटो सहित शिकायतें भेज सकते हैं। सड़क, फुटपाथ पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा।
-सुरेंद्र चौहान, महापौर नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article