नॉर्थ जोन अंतर विवि कबड्डी प्रतियोगिता: मेजबान हिमाचल ने किया शानदार प्रदर्शन
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में नॉर्थ जोन कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे दिन हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम ने जहां सामान्य वर्ग के मुकाबले में जबरदस्त जीत दर्ज की ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में नॉर्थ जोन कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे दिन हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम ने जहां सामान्य वर्ग के मुकाबले में जबरदस्त जीत दर्ज की। वहीं, टीम ने सुपर लीग मैच में भी अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दी। सामान्य मुकाबले में हिमाचल की टीम ने चौधरी रणबीर सिंह विवि को आठ अंकों के अंतर से हराया। इसके बाद सुपर लीग मैच में भी हिमाचल ने प्रतिद्वंद्वी टीम एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक पराजित किया। इससे पहले सामान्य मैच में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद की टीम ने पूर्व मुकाबले में 65 अंकों से इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रेवाड़ी को पराजित किया था।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां सोनीपत ने 23 अंकों से एमजेपीआर यूनिवर्सिटी बरेली को पराजित किया। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने कांटे की टक्कर में 4 अंकों के अंतर से चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा को पराजित किया। एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक की टीम ने 7 अंकों के अंतर से भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां सोनीपत को पराजित किया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 30 अंकों के अंतर से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को पराजित किया। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के बीच शानदार मुकाबले मे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने चार अंकों से मुकाबला जीता।
प्रश्नोत्तरी में हमीरपुर की टीम ने मारी बाजी
वहीं, आईटीआई मंडी में हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य के गोल्डन जुबली महोत्सव में राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। अध्यक्षता आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने की। इसमें हमीरपुर जिला प्रथम स्थान पर रहा, जबकि दूसरे स्थान पर जिला शिमला और तीसरा स्थान सिरमौर जिला की टीम ने हासिल किया। आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मुख्यातिथि ने कहा कि प्रशिक्षुओं को हिमाचल की संस्कृति और भूगोल से अवगत करवाने का हिमाचल सरकार का एक सकारात्मक प्रयास रहा। इस अवसर पर प्रतियोगिता समन्वयक प्रवीण धीमान, हरिता शर्मा, जोगिंद्रनगर आईटीआई के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा, आईटीआई बंगाणा के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, कपिल सहित मौजूद रहे।