हिमाचल में आज शाम थमेगा उपचुनाव का शोर, कल से डोर-टू-डोर प्रचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले शनिवार को चुनावी शोर थम जाएगा। रविवार को प्रत्याशी और कार्यकर्ता डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। प्रचार के बंद होने के बाद जिले से बाहर के नेता तत्काल जिला छोड़ देंगे।
प्रचार के अंतिम दिन के साथ ही चुनाव आयोग ने मतदान के लिए कवायद को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। रैंडम आधार पर चयनित पोलिंग पार्टियां शनिवार से अपने निर्धारित मतदान केंद्रों को रवाना होंगी।
मतदान के दिन सुबह छह बजे ट्रायल और इसके बाद मतदान शुरू होगा। गौर हो कि लोकसभा चुनाव में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से जयराम सरकार के मंत्री एवं धर्मशाला से विधायक किशन कपूर और शिमला से पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज की थी।
दोनों के सांसद चुने जाने के बाद उक्त विधानसभा सीटें खाली हो गई थीं। जिन पर 21 को मतदान और 24 को मतगणना के बाद नतीजे घोषित होंगे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दाड़ी वृद्ध आश्रम के 24 बुजुर्गों के लिए आश्रम में ही सहायक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।
पच्छाद विस क्षेत्र की स्थिति
कुल मतदाता 74487
मतदान दल 113
मतदान कर्मी 452
पोलिंग बूथ 113
संवदेनशील 13
अति संवेदनशील 04
धर्मशाला विस क्षेत्र की स्थिति
कुल मतदाता 82137
मतदान दल 89
मतदान कर्मी 356
पोलिंग बूथ 89
संवदेनशील 10
अति संवेदनशील 04
18-19 वर्ष के मतदाता
धर्मशाला 2108
पच्छाद 3135
नई ईवीएम का होगा इस्तेमाल
मतदान केंद्रों की संख्या
विधानसभा क्षेत्र शहरी क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में
धर्मशाला 47 41
पच्छाद 03 110
उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर नई ईवीएम पोस्ट 2013 एम 3 ईवीएम इस्तेमाल की जाएंगी। धर्मशाला में एक रिटर्निंग अफसर के अलावा दो सहायक रिटर्निंग अफसर और पच्छाद में तीन सहायक रिटर्निंग अफसर तैनात किए गए हैं। मतदान के समय मतदाता की सहूलियत के लिए प्रत्याशी के नाम के साथ उसकी फोटो भी लगी होगी।