फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no toilet, no ration for 11 panchayat at chamba.

शौचालय न बनवाने पर 11 पंचायतों का सस्ता राशन बंद

Sat, 05 Sep 2015 09:03 AM IST
Updated Sat, 05 Sep 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
no toilet, no ration for 11 panchayat at chamba.

स्वच्छता मिशन के तहत टॉयलेट न बनवाने पर हिमाचल के जिला चंबा के भरमौर उपमंडल की 11 पंचायतों के 748 परिवारों का सरकारी राशन बंद कर दिया है। जब तक ये परिवार टॉयलेट नहीं बनवा लेते, तब तक सरकारी डिपुओं से राशन नहीं ले सकेंगे। उक्त कार्रवाई खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने अपने स्तर पर की है। इसके लिए जिला प्रशासन या सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं हैं।

विज्ञापन


उपमंडल को संपूर्ण स्वच्छ बनाने की मुहिम की लोग सराहना भी कर रहे हैं। बीडीओ का तर्क है कि जब गरीब परिवारों को टॉयलेट बनवाने के लिए सरकार की ओर से राशि दी जा रही है तो लेटलतीफी क्यों। भरमौर उपमंडल की 29 में से 11 पंचायतों के परिवारों पर कार्रवाई की जा चुकी है। शेष पंचायतों के ऐसे परिवारों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिन्होंने अभी तक टॉयलेट नहीं बनवाए हैं।
विज्ञापन

अब नहीं ले पाएंगे ये सस्ता सामान

no toilet, no ration for 11 panchayat at chamba.

बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से खाद्य आपूर्ति निगम के डिपुओं में आधे से भी कम कीमत पर तीन दालें, आटा और चावल दिए जाते हैं। आईआरडीपी और बीपीएल को तो और भी सस्ता राशन मिलता है। मगर अब इन गांवों के लोग तब तक ये राशन नहीं ले पाएंगे जब तक ये अपने घरों में शौचालय नहीं ‌बनवा लेते।

खंड विकास अधिकारी भरमौर विवेक चौहान ने बताया कि संपूर्ण स्वच्छता मिशन के तहत सभी खंडों में सौ प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का दबाव है। कुछ लोग बार-बार कहने के बावजूद शौचालय नहीं बना रहे। अब उनके पास राशन बंद करने के अलावा कोई चारा नहीं है।

इसलिए करनी पड़ी ऐसी कार्रवाई

no toilet, no ration for 11 panchayat at chamba.

उपायुक्त एम सुधा देवी ने बताया कि शौचालय का निर्माण जरूरी है। सभी खंडों को लक्ष्य दिए गए हैं और तय समय पर इन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि, सरकारी तौर पर राशन बंद करने के निर्देश नहीं हैं, लेकिन कुछ मामलों में लोगों को डराने की जरूरत भी है।

सरकारी योजना से वंचित होंगे लोग : एसडीएम
एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि भरमौर में लोगों को कई बार शौचालय बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन उन्होंने इन निर्देशों पर अमल नहीं किया। अब इन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। इनमें राशन भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed