फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   No notification of bus fare hike in himachal Pradesh

कैबिनेट से किराया बढ़ोतरी के बाद अब अधिसूचना पर पेच

Mon, 13 Jul 2020 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Jul 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
No notification of bus fare hike in himachal Pradesh
फाइल फोटो

हिमाचल में 25 फीसदी किराया बढ़ोतरी के चौतरफा विरोध के बीच परिवहन विभाग की अधिसूचना अधर में फंस गई है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस मामले पर अधिकारियों की बैठक होनी थी, लेकिन यह अब टल गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को सरकार इसकी अधिसूचना जारी कर सकती है। उधर, निजी बस ऑपरेटर 50 फीसदी किराया बढ़ोतरी की मांग पर अड़े हैं। 

विज्ञापन


ऑपरेटरों ने कहा है कि सरकार खर्चा वहन करे या हमारी बसें खुद चलाए। कैबिनेट में जब किराये बढ़ोतरी के मामले में चर्चा हो रही थी तो उस समय 50 फीसदी किराया बढ़ोतरी पर सहमति नहीं बन पाई। सभी सदस्यों ने इसे आधा यानी 25 फीसदी तक किए जाने की बात कही। जबकि, न्यूनतम किराया पर मंत्रिमंडल एकमत नहीं रहा। 
विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रदेश में बवाल मच गया। विपक्ष ने सरकार पर हमला बोल दिया। इसके साथ अन्य राजनीतिक दल भी जनता का विश्वास जीतने के लिए अपना विरोध प्रकट करने लगे। इसके बाद परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि किराया बढ़ोतरी के मामले में कैबिनेट में चर्चा हुई। किराया बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला होना है। इससे यह तो साफ है कि अधिसूचना जारी होने के बाद इसे लागू किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed