फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No helmet No petrol for two wheeler riders in Bilaspur Himachal Pradesh

नए साल में नो हेलमेट, नो पेट्रोल, पंप मालिकों को निर्देश जारी

Fri, 21 Dec 2018 02:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Dec 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
No helmet No petrol for two wheeler riders in Bilaspur Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नए साल में पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके लिए जिला पुलिस पंप मालिकों के साथ मिलकर आने वाले समय में मुहिम चलाने जा रही है। इस संबंध में सभी पेट्रोल पंप मालिकों को पत्र लिखे जा चुके हैं। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो जनवरी महीने से पंप पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल मिलना बंद हो जाएगा। वहीं नए साल से दोपहिया वाहन पर सवार दोनों लोगों को हेलमेट पहनना जरूरी होगा।

विज्ञापन


इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है। यातायात नियमों का सख्ती से पालना करवाने के लिए पुलिस यह कदम उठाने जा रही है। हालांकि इस योजना को लागू करने के लिए पुलिस को पेट्रोल पंप मालिकों का सहयोग मिलना जरूरी है। हालांकि इस बारे में पुलिस ने गत रोज पहले सभी पंप मालिकों से  सहयोग की अपील की है। ताकि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा सके। दोपहिया वाहनों के हादसों में अधिकतर मामलों में लोगों के सिर पर चोट लगती है। इससे कई बार लोगों की जान भी चली जाती है।

विज्ञापन

No helmet No petrol for two wheeler riders in Bilaspur Himachal Pradesh

मंडी जिले में इस नियम का सख्ती से पालन किया जा रहा है। जिला में सभी पंपों पर इसके लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं। इनमें साफ लिखा है कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन में पेट्रोल नहीं भरा जाएगा। वहीं इस पूरी प्रक्रिया पर मंडी जिला प्रशासन भी कड़ी नजर रखे हुए है। 

बिलासपुर जिले के सभी पंप मालिकों से इस मामले में सहयोग करने को कहा गया है। अगर पंप मालिकों का सहयोग मिलेगा तो इस नियम को जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंप मालियों को सहयोग करने के लिए पत्र लिखे जा चुके हैं। - अशोक कुमार, एसपी, बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed