फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no advance booking of foreign tourist in mcleodganj hotels

इस पर्यटन नगरी से विदेशी पर्यटकों ने किया किनारा, जानिए वजह

Fri, 18 May 2018 02:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 18 May 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
no advance booking of foreign tourist in  mcleodganj hotels

हिमाचल की इस पर्यटन नगरी से विदेशी पर्यटक मुंह मोड़ने लगे हैं। जिला कांगड़ा में ही पर्यटन विभाग के संचालित नौ होटलों में से एक में भी विदेशी मेहमान की कोई अग्रिम बुकिंग नहीं है। 

विज्ञापन


निजी होटलों में भी गिने-चुने विदेशी पर्यटक ही धर्मगुरु दलाईलामा से मिलने की चाह में आ रहे हैं। इनमें भी हांगकांग, थाइलैंड, कोरिया सहित कुछ अन्य देशों के पर्यटक हैं। अमेरिका और ब्रिटेन के पर्यटक लंबे अरसे से धर्मशाला का रुख नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


मिनी इजराइल कहे जाने वाले धर्मकोट से भी अधिकतर इजराइली वापस लौट गए हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी बांबा का कहना है कि विदेशी पर्यटकों ने धर्मशाला से मुंह मोड़ लिया है। धर्मगुरु दलाईलामा के दीदार के लिए जरूर थोड़े बहुत पर्यटक पहुंच रहे हैं। प्रशासन को इस पर कदम उठाने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माकूल सुविधाएं न होना बता रहे कारण

no advance booking of foreign tourist in  mcleodganj hotels

पर्यटन व्यवसायियों की मानें तो मैक्लोडगंज में विदेशी पर्यटकों को माकूल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। इसी के चलते यहां पर विदेशी मेहमानों का आना कम हुआ है। इसके अलावा सड़कों पर लगने वाला घंटों जाम और हवाई सेवाओं में कमी भी विदेशी पर्यटकों की कमी का कारण है।

दिल्ली-पंजाब के पर्यटकों से होटल पैक 
जून माह तक होटल पूरी तरह से पैक हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली और पंजाब के सैलानियों ने अग्रिम बुकिंग की है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से भी कुछ पर्यटकों ने विभाग के होटलों में बुकिंग करवाई है। विभाग के होटलों में जून माह तक की आक्युपेंसी 100 प्रतिशत है।

जिला कांगड़ा में पर्यटन विभाग के नौ होटल हैं। मौजूदा समय में सभी होटल जून माह तक पूरी तरह से पैक हो चुके हैं। इस दौरान किसी भी विदेशी मेहमान ने अग्रिम बुकिंग अभी तक नहीं करवाई है। यह चिंता का विषय है।-अनिल महाजन, डीजीएम, पर्यटन विभाग धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed