गडकरी ने शिमला से माओवादियों को दी चेतावनी, जानिए क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबीयत बिगड़ने से पहले केंद्रीय भूतल परिवहन एवं जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने दो ट्वीट किए। किन्नौर के सांगला में जनसभा से लौटने के बाद गडकरी ने शिमला के छराबड़ा में होटल वाइल्ड फ्लावर हाल से 4.27 बजे ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा-- गढ़चिरौली में हमारे सुरक्षा बलों पर किए माओवादी हमले में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि। माओवादियों को इस कायराना हरकत की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
गडचिरोली में माओवादियों द्वारा हमारे सुरक्षा दलों पर किए गए हमले में शहिद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि। माओवादियों को इस कायराना हरकत की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन विज्ञापन— Chowkidar Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) May 1, 2019
पहाड़ी राज्यों में यातायात के नए-नए साधन
इससे पहले सांगला रैली के तत्काल बाद उन्होंने एक बजकर चार मिनट पर भी ट्वीट किया कि हम पहाड़ी राज्यों में यातायात के नए-नए साधन ला रहे हैं, जैसे कि हवा में केबल पर चलने वाली डबल डेकर बस और ऑल वेदर कनेक्टिविटी रोड बना रहे हैं, ताकि इन राज्यों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ें। गडकरी ने इन कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए फिर भाजपा सरकार बनाने की हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में अपील की।
हम पहाड़ी राज्यों में यातायात के नए-नए साधन ला रहे हैं, जैसे कि हवा में केबल पर चलने वाली डबल डेकर बस, ऑल वेदर कनेक्टिविटी रोड बना रहे हैं। जिससे इन राज्यों में आर्थिक गतिविधियाँ बढें। इन कामों को और आगेबढ़ाने के लिए फिर भाजपा सरकार बनाने की अपील हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में की। pic.twitter.com/BYXVOnGe9I
— Chowkidar Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) May 1, 2019