फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nitin gadkari and GS bali meeting creates suspense in political parties.

गडकरी और बाली की जुगलबंदी से सकते में कांग्रेस, भाजपा में भी हलचल

Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
Nitin gadkari and GS bali meeting creates suspense in political parties.
प्रोटोकोल के नाम पर चल रही इस जुगलबंदी से कांग्रेस सहित पूरे सियासी गलियारे में हलचल मच गई। - फोटो : अमर उजाला

देश भर के कांग्रेसी मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं धर्मशाला में प्रदेश के परिवहन मंत्री जीएस बाली भाजपा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता कर रहे थे। प्रोटोकोल के नाम पर चल रही इस जुगलबंदी से कांग्रेस सहित पूरे सियासी गलियारे में हलचल मच गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के धर्मशाला दौरे से एक दिन पहले दोनों की जुगलबंदी से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। नितिन गडकरी परिवार सहित धर्मशाला में निजी दौरे पर आए हैं। भाजपा प्रवक्ताओं की ओर से बताया गया कि गडकरी का धर्मशाला दौरा पूरी तरह निजी है।
विज्ञापन


वह न तो प्रेस वार्ता करेंगे और न ही कोई आधिकारिक कार्यक्रम। ऐसे में गडकरी के आने से कुछ घंटे पहले सूचना आई कि केंद्रीय मंत्री और परिवहन मंत्री जीएस बाली धर्मशाला में संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। इसकी सूचना आते ही कांग्रेसी सकते में आ गए। भाजपा में भी सियासी हलचल मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को हवाई अड्डे पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा से एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा मौजूद थे। इसके बाद गडकरी और बाली धौलाधार होटल में प्रेस वार्ता करने पहुंचे। पूर्व मंत्री किशन कपूर भी मौजूद रहे।

बाली और गडकरी की जुगलबंदी से दोनों पार्टियों में हलचल

Nitin gadkari and GS bali meeting creates suspense in political parties.
दिन भर चर्चा रही कि आखिरकार बाली ने दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की रैली में हिस्सा लेने की बजाय गडकरी की अगवानी करना ज्यादा जरूरी क्यों समझा।

प्रेस वार्ता में गडकरी ही बोले। गडकरी ने अपने विभाग से संबंधित मामलों को लेकर ही बात की। कोई भी राजनीतिक बयान नहीं दिया, लेकिन गडकरी और बाली की इस प्रोटोकोल की जुगलबंदी ने हलचल मचा दी।

दिन भर चर्चा रही कि आखिरकार बाली ने दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की रैली में हिस्सा लेने की बजाय गडकरी की अगवानी करना ज्यादा जरूरी क्यों समझा। बाली ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह दिल्ली में ही थे और रैली में हिस्सा लिया। इसके बाद ही धर्मशाला आए। चूंकि, केंद्रीय मंत्री उन्हीं के विभाग के हैं।

जीएस बाली का विभाग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से संबंधित है। इसलिए बाली प्रोटोकोल के तहत गडकरी की प्रेस वार्ता में आए होंगे। इसके अलावा उनके गडकरी से व्यक्तिगत संबंध भी हो सकते हैं। - सतपाल सत्ती, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

भाजपा नेता नितिन गडकरी केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री हैं। जीएस बाली का परिवहन विभाग केंद्रीय मंत्री के महकमे से संबंधित है। ऐसे में जीएस बाली का केंद्रीय मंत्री की अगवानी करना प्रोटोकोल के तहत आता है। - नरेश चौहान, मुख्य प्रवक्ता, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed