फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Niti Aayog honoured DC Hamirpur Richa Verma, child sex ratio reached 900 in district

बेटियां बचाने में हमीरपुर बना देश का सर्वश्रेष्ठ जिला, नीति आयोग ने किया सम्मानित

Sat, 13 Oct 2018 10:55 AM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Niti Aayog honoured DC Hamirpur Richa Verma, child sex ratio reached 900 in district

हिमाचल में भौगोलिक स्थिति के चलते जमीनी स्तर पर जन योजनाओं के लिए काम करना किसी चुनौती से कम नहीं। बावजूद इसके हमीरपुर जिले ने पोषण को लेकर सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड मिलने के बाद अब लिंगानुपात सुधार और महिला कल्याण से जुड़े कार्यों में भी 600 से ज्यादा जिलों के बीच देश में पहला स्थान पाया है।

विज्ञापन


नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने जिले की उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा को छठवें जेआरडी टाटा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के इस कार्यक्रम में डॉ. रिचा वर्मा ने बताया कि उनके जिले में वर्ष 2015 की तुलना में अब शिशु लिंगानुपात करीब 900 है।
विज्ञापन


जबकि सामान्य लिंगानुपात टाटा स्टडी के अनुसार 1095 पहुंच चुका है। इसके बाद उन्होंने बच्चियों की शिक्षा पर जोर दिया। उनके यहां के स्कूलों में बच्चियों की निशुल्क करियर काउंसलिंग तक कराई जा रही है ताकि 12वीं कक्षा के बाद बेटियां अपने घर-चूल्हा तक सीमित न रह सकें।       
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ और पंजाब भी चुने गए श्रेष्ठ
केंद्र शासित राज्यों में चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में पंजाब को श्रेष्ठ पाया गया है। राज्यों में पंजाब के साथ छत्तीसगढ़ और सिक्किम भी शामिल हैं। चंडीगढ़ से आए प्रशासक के सलाहकार परिमल राय और पंजाब से आए अतिरिक्त मुख्य सचिव सतीश चंद्रा को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed