फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nita thakur golden journey started by playing Kho-Kho with her brother, she was given a grand welcome on reach

Himachal: भाई संग खो-खो खेलते शुरू हुआ नीता का स्वर्णिम सफर, कुल्लू पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

Tue, 04 Feb 2025 05:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Feb 2025 05:58 PM IST
सार

कुल्लू जिले की खिलाड़ी नीता ठाकुर ने विपरीत परिस्थितियों में बड़ा नाम कमाया है। किसान की बेटी ने भारतीय टीम का हिस्सा बनकर पदक जीत नया मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन
Nita thakur golden journey started by playing Kho-Kho with her brother, she was given a grand welcome on reach
नीता ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

खो-खो वर्ल्ड कप जीतकर भारत और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली कुल्लू जिले की खिलाड़ी नीता  ठाकुर ने विपरीत परिस्थितियों में बड़ा नाम कमाया है। किसान की बेटी ने भारतीय टीम का हिस्सा बनकर पदक जीत नया मुकाम हासिल किया है। सुंदरनगर पहुंची कुल्लू के बियउंग गांव निवासी नीता ने कहा कि उन्होंने चौथी कक्षा से अपने भाई को खो-खो खेलते हुए देखा। उसी के साथ खो-खो खेलना शुरू किया। बस यहीं से खो-खो खेलने का सफर शुरू हो गया। 2014 में दसवीं में पढ़ते हुए पहला नेशनल खेला। इसके बाद 2016 में 12वीं कक्षा में पढ़ते हुए एक बार फिर खो-खो का नेशनल खेलने गईं। इसके बाद 2016 से 2019 तक पंजाब विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई की। इस दौरान भी खो-खो की कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके बाद भी खेल का दौर चलता रहा। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि खो-खो का खेल हिमाचली बच्चों के लिए एक सुनहरा भविष्य है। अगर सरकार और खेल विभाग अच्छे कोच, अच्छा मैदान और अच्छी सुविधा देती है तो हिमाचल में भी खो-खो के अच्छे खिलाड़ी निकल सकते हैं। 

विज्ञापन



विश्व विजेता खो-खो खिलाड़ी नीता का ढोल-नगाड़ों से स्वागत
पहली बार आयोजित खो-खो विश्व कप विजेता टीम की हिस्सा रहीं हिमाचल की एक मात्र खिलाड़ी नीता ठाकुर का कुल्लू में जोरदार स्वागत किया गया। नीता बेउगी गांव की रहने वाली हैं। भारतीय खो खो महासंघ और अंतरराष्ट्रीय खो खो महासंघ ने 13 से 19 जनवरी तक इंदिरा गांधी एरिना नई दिल्ली में यह प्रतियोगिता करवाई थी। इसमें भारतीय टीम विश्व विजेता बनी। नीता ठाकुर भी टीम का हिस्सा रहीं । प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद मंगलवार को कुल्लू पहुंची नीता ठाकुर का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।ढालपुर में उमड़ी लोगों की भीड़ ने आतिशबाजी कर भारतमाता की जयकार लगाते हुए नीता ठाकुर का स्वागत किया। इसके बाद ढालपुर से रामशिला तक रोड शो भी हुआ। खुली जिप्सी में नीता ठाकुर को बिठाकर वाद्ययंत्रों की थाप पर लोगों ने नाचते-गाते हुए खुशी जाहिर की। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह सहित कई संगठनाें के लोग भी स्वागत में शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल के डीपीई देवचंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करे सरकार : नीता
नीता ने कहा कि जिस तरह का स्वागत कुल्लू की जनता ने किया है, उससे हौसला बढ़ा है। हिमाचल में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इनको प्रोत्साहित करें। प्रोत्साहन के लिए सरकार कोचिंग सेंटर खोले। इसके साथ कोच की भी सुविधा दे। इससे खिलाड़ी प्रतिभा को निखार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोत्साहन राशि देंगे : सुंदर
कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू की बेटी ने खो-खो में हिमाचल और कुल्लू जिले का नाम ऊंचा किया है। प्रदेश सरकार ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियाें की प्रोत्साहन राशि में इजाफा किया है। सीएम सुक्खू से बात की है। नीता ठाकुर को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, वह लाखों में होगी।


 

राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल का जलवा, कबड्डी चैंपियन बनीं बेटियों का धर्मशाला में हुआ जोरदार स्वागत
 उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश की कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि वुशु में दो कांस्य पदक प्रदेश की झोली में आए हैं। हालांकि हिमाचल की वॉलीबाल, साइकिलिंग और तीरंदाजी टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव रजत भंडारी ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल के प्रदर्शन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमी, कोच और खेल संघों के अधिकारी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रही है। उन्हें हरसंभव समर्थन देने का आश्वासन दे रही है। अब सभी की निगाहें आगामी स्पर्धाओं पर हैं। प्रदेश की कबड्डी टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल दिखाया। यह प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। यह जीत हिमाचल के खेल इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज होगी। वहीं राष्ट्रीय खेलों में तीसरी बार कबड्डी चैंपियन बनी हिमाचल महिला टीम की चार खिलाड़ियों ज्योति, चंपा, भावना और अंशुल का धर्मशाला में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डीसी कांगड़ा ने सभी खिलाड़ियों का हार पहनकर स्वागत किया। 

छठे दिन इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
राष्ट्रीय खेलों के छठे दिन हिमाचल प्रदेश को शूटिंग में सूर्या प्रकाश से पदक की उम्मीदें हैं। वह प्रदेश के बेहतरीन निशानेबाजों में से एक हैं। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। इसके अलावा बॉक्सिंग के 6 क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। जूडो, हैंडबाल, नेटबाल और कुश्ती में भी हिमाचल के खिलाड़ी पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। इन खेलों में प्रदेश के एथलीटों का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है और आगामी मुकाबलों में भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed