फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT will also run a campaign for environmental protection along with studies

Hamirpur: पढ़ाई के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम भी चलाएगा एनआईटी

Fri, 02 Dec 2022 12:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 12:48 PM IST
सार

एनआईटी हमीरपुर के विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ-साथ संस्थान में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम करेंगे। संस्थान में सतत क्लब का गठन किया जाएगा। 

विज्ञापन
NIT will also run a campaign for environmental protection along with studies
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ-साथ संस्थान में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम करेंगे। संस्थान में सतत क्लब का गठन किया जाएगा। इस क्लब में बीटेक, बीआर्क, दोहरी डिग्री, एमटेक, एमबीए, एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं।  क्लब में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी पांच दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद क्लब के सदस्यों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। क्लब के सचिव के पद पर दो विद्यार्थियों, संयुक्त सचिव के पद पर दो, वित्त सचिव के पद पर एक, कन्वीनर के पद पर दो, को-कन्वीनर के पद पर दो, सोशल मीडिया हैड के पद पर तीन, ट्रेजरर के पद पर एक और सदस्य के लिए 20 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन


क्लब के कोआर्डिनेटर क्लब के सदस्यों की संख्या 50 तक बढ़ा सकते हैं। क्लब के उद्देश्यों में एनआईटी परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाना, ऊर्जा बचत कार्यक्रम, एंटी प्लास्टिक अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम, कूड़ा-कर्कट का विभिन्न विधियों के माध्यम से प्रबंधन, बेकार खाद्य तेल का प्रबंधन, जल संरक्षण, पर्यावरण बदलाव और ग्लोबल वार्मिंग, ई-वेस्ट प्रबंधन, एनआईटी परिसर के ऊर्जा संसाधनों और ढांचों का रखरखाव, ऊर्जा, पर्यावरण और सतत क्षेत्र में अनुसंधान के कार्य शामिल रहेंगे। एनआईटी के सतत क्लब की कोआर्डिनेटर डॉ. ममता अवस्थी ने बताया कि क्लब में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद क्लब के सदस्यों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed