{"_id":"64f6bf3baa7ac141d203ad17","slug":"nit-spot-test-for-vacant-pg-seats-interview-on-september-8-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT Hamirpur: पीजी की खाली सीटों के लिए स्पॉट टेस्ट, साक्षात्कार 8 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT Hamirpur: पीजी की खाली सीटों के लिए स्पॉट टेस्ट, साक्षात्कार 8 सितंबर को
Tue, 05 Sep 2023 11:11 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:11 AM IST
सार
संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग समेत 12 विभागों में 303 सीटें खाली हैं। ये सीटें स्वयं वित्त पोषित स्कीम के तहत भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में स्वयं वित्त पोषित स्कीम के तहत पीजी की खाली सीटों के लिए स्पॉट टेस्ट और साक्षात्कार 8 सितंबर को होंगे। संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग समेत 12 विभागों में 303 सीटें खाली हैं। ये सीटें स्वयं वित्त पोषित स्कीम के तहत भरे जा रहे हैं। मैटीरियल साइंस इंजीनियरिंग और कैमिकल इंजीनियरिंग में 25-25, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 23-23 सीटें खाली हैं। इसी तरह जियो टेक्निकल प्रोग्राम में 9, स्ट्रक्चर प्रोग्राम में 7, ट्रांसपोर्टेशन में 5, वाटर रिसोर्सेज में 15 और पर्यावरण में 10 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
पावर सिस्टम प्रोग्राम में 14, सिग्नल प्रोसेसिंग एंड कंट्रोल प्रोग्राम में 22, कंडीशन मॉनिटरिंग ऑफ पावर में 23, कंप्यूटेशनल थर्मल इंजीनियरिंग प्रोग्राम में 23, डिजाइन में 20, मैन्युफेक्चरिंग एंड ऑटोमेशन में 19 सीटें, एनर्जी टेक्नोलॉजी में 109 सीटें, वीएलएसआई डिजाइन में 10, कम्युनिकेशंस सिस्टम एंड नेटवर्क प्रोग्राम में 20, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रोग्राम में 3, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस प्रोग्राम में 9, आर्किटेक्चर में 16, कैमिस्ट्री में 5, मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग में 2, फिजिक्स एंड फोटोनिक्स साइंस में 3 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
एमटेक में सामान्य वर्ग के लिए 67600 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए 32600 रुपये, एम-आर्क में सभी वर्गों के लिए 67600 रुपये और एमएससी में सभी वर्गों के लिए 40100 रुपये शुल्क रहेगा। छात्रावास की सुविधा उपलब्ध होने पर ही प्रदान की जाएगी। सामान्य वर्ग के छात्रों के क्वालिफाइंग डिग्री कोर्स में 6.5 सीजीपीए और 60 फीसदी अंक, आरक्षित वर्ग के लिए 6.0 सीजीपीए और 55 फीसदी अंक अनिवार्य है। उधर, एनआईटी हमीरपुर की कुलसचिव डॉ. अर्चना नानोती ने कहा कि स्वयं वित्त पोषित स्कीम के तहत स्नातकोत्तर की खाली सीटों के लिए स्पॉट टेस्ट और साक्षात्कार का आठ सितंबर को लिए जाएंगे। टेस्ट और साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज साथ लाएं।
विज्ञापन