Kangra: एनआईटी हमीरपुर की टीम तैयार करेगी ज्वालामुखी का ड्रीम प्रोजेक्ट, न्यास की बैठक में फैसला
विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर न्यास की अहम बैठक एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदिर न्यास ज्वालामुखी का 40 करोड़ का प्रस्तावित बजट पारित किया, जिसे विभिन्न योजनाओं, यात्रियों की सुविधाओं, पुराने मंदिरों के पुनर्निर्माण, मरम्मत कार्यों पर खर्च किया जाएगा। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर न्यास की अहम बैठक एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में बताया गया कि ज्वालामुखी मंदिर और आसपास के क्षेत्र को लेकर एक मास्टर प्लान के अंतर्गत नया रूप देने का ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इसको तैयार करने के लिए एनआईटी हमीरपुर की टीम विशेष तौर पर ज्वालामुखी आएगी और ड्रीम प्रोजेक्ट का मसौदा तैयार करेगी।
इसके अलावा माता ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर लगी केनोपी को और भी सुंदर बनाने का निर्णय लिया गया है। मंदिर न्यास ज्वालामुखी की संपत्ति जहां-जहां है उसकी सारी रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए। मंदिर न्यास ज्वालामुखी की भूमि की पैमाइश एक हफ्ते के अंदर करवाने के निर्देश भी जारी किए गए, ताकि इस भूमि पर कई नई योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके। मंदिर न्यास ज्वालामुखी ने सभी छोटे मंदिरों भैरव मंदिर, तारा देवी मंदिर, टेढ़ा मंदिर, अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर, अर्जुन नाग मंदिर, गायत्री मंदिर और अन्य सभी मंदिरों को एक साथ जोड़ने के लिए टिहरी रोड से सुरानी तक सड़क का निर्माण करने का निर्णय लिया है।
इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को और भी सुविधा मिलेगी और इन मंदिरों को देखने में सुगमता होगी। वहीं, स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा और खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुरानी में जाने वाले लोगों को सबसे नजदीक का मार्ग मिलेगा। इसके अलावा तारा देवी मंदिर तक लिफ्ट लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। शहर में सार्वजनिक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक संजय रतन आदि मौजूद रहे।