फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT hamirpur released MBA admission final merit list

NIT Hamirpur: एमबीए की मेरिट लिस्ट जारी, 34 अभ्यर्थी चयनित

Thu, 02 Jun 2022 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Jun 2022 06:19 PM IST
सार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने एमबीए में दाखिले के लिए कुल 34 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। 9 जून तक निर्धारित शुल्क जमा करवाना होगा।
 

विज्ञापन
NIT hamirpur released MBA admission final merit list
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने एमबीए में दाखिले के लिए फाइनल मेरिट सूची जारी कर दी है। अन्य पिछड़ा वर्ग से सात, अनुसूचित जनजाति से दो, सामान्य निर्धन श्रेणी से चार, अनुसूचित जाति वर्ग से छह, सामान्य श्रेणी से 15 विद्यार्थियों समेत 34 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।

विज्ञापन


जबकि प्रतीक्षा सूची में अनारक्षित श्रेणी से 16 और एससी श्रेणी से दो विद्यार्थियों को रखा गया है। वहीं पात्रता पूरी न होने के चलते 20 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। इसी माह की 9 जून तक निर्धारित शुल्क और 15 सितंबर तक सभी अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


संस्थान ने मार्च माह में एमबीए के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। 23 मई तक सभी अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश दिए थे। चयनित अभ्यर्थियों को 15 सितंबर तक अपनी स्नातक की डिग्री और सर्टिफिकेट संस्थान में प्रस्तुत करना होगा। एमबीए प्रोग्राम में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, ऑपरेशन मैनेजमेंट और फाइनेंशियल मैनेजमेंट चार प्रमुख विशेषताएं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थी नौ जून तक दाखिला शुल्क जमा करवा सकते हैं। उधर, एनआईटी हमीरपुर के डीन अकादमिक प्रो. आरएन शर्मा ने बताया कि संस्थान में एमबीए में प्रवेश लेने के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थी नौ जून तक शुल्क जमा करवा सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों की सूची
सामान्य श्रेणी में गौरव ठाकुर, मोविन शर्मा, अपूर्वा वैभवा, आदित्य जसवाल, संदीप संतर, अभिषेक ठाकुर, उमर फारूख खान, उमा यादव, ओनम चौधरी, नेहा वर्मा, मीनाक्षी गुलेरिया, रजत ठाकुर, सुमित राज, आस्था ठाकुर और हर्षिता शर्मा शामिल हैं। एससी वर्ग में स्तितपराजन देवी पुत्री रविंद्र नाथ तराई, तरुण कटारिया, राजन सिंह, अभिनव दिनकर, सुबिन्या बी, गुरिजला नरसिम्हा राव शामिल हैं।

 

सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में विष्णुवर्धन के., श्रीलक्ष्मी पी., अभितह्न, आंचल शर्मा शामिल हैं। ओबीसी श्रेणी में प्रीतम राज सिंह, राइब इब्राहिम, श्यामांगना एमवी, प्रिंस कुमार, आहित्या मनोहर, मिथुन धीमान, रुतिका जीवाभाई राजतिया शामिल हैं। एसटी श्रेणी में अखिला के और ईशानी राव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed