फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nit hamirpur phd admission 2023 merit list released 44 students selected

NIT Hamirpur: पीएचडी में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी, 44 विद्यार्थियों का चयन

Thu, 06 Jul 2023 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Jul 2023 11:08 AM IST
सार

एनआईटी ने चयनित विद्यार्थियों को 14 जुलाई तक व्यक्तिगत सत्यापन, दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज डीन अकादमिक के कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
nit hamirpur phd admission 2023 merit list released 44 students selected
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर समेत 14 विभिन्न विभागों में पीएचडी की सीटों के लिए एनआईटी ने अप्रैल-मई में आवेदन मांगे थे। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अब एनआईटी ने पीएचडी के लिए चयनित विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी की है। मेरिट सूची में 44 विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


एनआईटी ने चयनित विद्यार्थियों को 14 जुलाई तक व्यक्तिगत सत्यापन, दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज डीन अकादमिक के कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित तिथि तक आवेदन और शुल्क जमा नहीं करवाने वाले विद्यार्थी को आवंटित सीट रद्द मानी जाएगी। प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर खाली होने वाली सीट आवंटित की जाएगी। एनआईटी ने 14 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा है। अगर किसी कारण सीट खाली होती है तो मेरिट सूची में शामिल अगले विद्यार्थी को वह सीट आवंटित की जा सके।
विज्ञापन


किस विभाग में कितने विद्यार्थी
सिविल इंजीनियरिंग में 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसी तरह मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में 4, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में 1, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 2, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग में 5, फिजिक्स एंड फोटोनिक्स साइंस विभाग में 2, मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग में 4, रसायनशास्त्र विभाग में 2, सेंटर फॉर एनर्जी स्टडी में 1, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में 4, मैनेजमेंट स्टडी में 1, केमिकल इंजीनियरिंग में 1 और आर्किटेक्चर विभाग में 3 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचडी में दाखिले के लिए मेरिट सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। चयनित विद्यार्थी 14 जुलाई तक व्यक्तिगत सत्यापन और सभी दस्तावेज डीन अकादमिक के पास जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के भीतर दाखिला नहीं लेने पर आवंटित सीट रद्द मानी जाएगी और प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थी को सीट आवंटित की जाएगी। - प्रो. सतीश चंद्र शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार अकादमिक, एनआईटी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed