फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nirmala Chandel becomes president of former paramilitary welfare association

Shimla News: निर्मला चंदेल बनीं पूर्व अर्धसैनिक कल्याण संघ की अध्यक्ष

Tue, 30 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Chandel becomes president of former paramilitary welfare association
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य अर्धसैनिक कल्याण संघ की बैठक में निर्मला चंदेल को सर्वसम्मति से जिला शिमला का अध्यक्ष चुना गया। निर्मला चंदेल सीआरपीएफ महिला बटालियन से सेवानिवृत्त हुई हैं। वह तीन बार एमसी काउंसलर के रूप में कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने सभी अर्धसैनिक कर्मियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने की अपील की। संघ की बैठक उपमंडल कुमारसैन में पूर्व डीआइजी वीके शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगस्त में शिमला में वीर नारियों एवं वीरांगनाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कुमारसैन तहसील के अध्यक्ष देवीचंद, ठियोग के जनरल सेक्रेटरी वीर सिंह वर्मा, चेतराम उपाध्यक्ष शिमला, चौपाल से सुरेश, श्यामा शर्मा, डीडी भारद्वाज, केशव राम, सावित्री देवी, चैन राम, एसएस नेगी, जेसी सिंघा, मोहन लाल शर्मा, हीरा सिंह, विद्या नंद, मेघी राम और हंसराज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article