फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nine month old baby and mother's dead body found hanging in ratnari rohru, sensation in the area

हिमाचल: फंदे से लटका मिला नौ माह के बच्चे और मां का शव, क्षेत्र में सनसनी

Mon, 18 Apr 2022 10:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Apr 2022 10:19 PM IST
सार

रतनाड़ी में नौ महीने के शिशु और मां का शव फंदे से लटका मिला है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Nine month old baby and mother's dead body found hanging in ratnari rohru, sensation in the area
बच्चे व मां का शव फंदे से लटका मिला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में जुब्बल-कोटखाई के तहत रतनाड़ी में नौ महीने के शिशु और मां का शव फंदे से लटका मिला है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस के आने से पहले पति ने दोनों के शवों को नीचे उतार दिया था। दोनों की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम और फोरेसिंग रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। जानकारी के अनुसार घटना रविवार की बताई जा रही है, जब रतनाड़ी गांव में मजदूरी करने वाला सागर दिहाड़ी लगाने के लिए गया था। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह वापिस पहुंचा तो नौ महीने का बच्चा और मां फंदे से लटके हुए थे। यह देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। उसने इस बारे में बगीचे के मालिक को सूचित किया और फंदे से दोनों को नीचे उतार दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना कोटखाई से टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक महिला की पहचान कमला और नवजात का नाम रोशन था।

विज्ञापन


यह परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और यहां पर स्थानीय व्यक्ति के बगीचे में रहता था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पूरे मामले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल जुन्गा से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया। विशेषज्ञों ने सोमवार को घटना स्थल का जायजा लिया और वहां से साक्ष्यों को एकत्रित कर वापस लौट गई है। हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। माना जा रहा है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाएगा। कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पूर्वनी गांव में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 
उधर, किन्नौर जिले के पूर्वनी गांव में अज्ञात व्यक्ति शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के शव गृह में रखा है। पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वनी गांव के पास लोगों ने अज्ञात व्यक्ति के शव देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इस बारे में आसपास के  ग्रामीणों से पूछताछ की गई लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिली है। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए शव गृह रिकांगपिओ में रखवाया है। डीएसपी हेडक्वार्टर नवीन जालटा ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed