फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nine injured in car accident in nerwa and chamba himachal

दो सड़क हादसों में एक की मौत, 9 घायल

Wed, 09 Jan 2019 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Jan 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
nine injured in car accident in nerwa and chamba himachal

हिमाचल में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। हादसे में 9 लोग घायल हैं। मंगलवार सुबह देइया-नेरवा सड़क पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवती की मौत हो गई और चार घायल हो गए हैं। हादसा बर्फ पर गाड़ी के फिसलने से हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नेरवा अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे आल्टो कार संख्या एचपी 08ए- 3188 देइया से नेरवा की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच देइया के करीब गाड़ी सड़क पर पड़ी बर्फ पर फिसल गई तथा करीब 30 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में तमन्ना (18) पुत्री किरपा राम गांव धारछडी, डाकघर मालत, तहसील नेरवा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं गाड़ी चालक गोपाल भागटा पुत्र अमर सिंह और तक्षु पुत्री भाग सिंह गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

जिन्हें नेरवा में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। गाड़ी में सवार कौशल्या पत्नी गोपाल भागटा, स्मृति पुत्री गोपाल भागटा को हादसे में मामूली चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 15 हजार और गंभीर घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। 

600 मीटर खाई में लुढ़की कार

nine injured in car accident in nerwa and chamba himachal

वहीं चंबा में जंदराह के पास एक कार खाई में गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं। घायल में से तीन को इलाज के लिए पठानकोट भेजा गया और दो को ककीरा अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 पुलिस चैकी बकलोह को सूचना मिली कि जंदराह में एक निजी होटल के पास पंजाब नंबर की मारुति स्विफ्ट करीब 600 मीटर खाई में लुढ़क गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  गाड़ी में सवार लोग डलहौजी से हरियाणा की तरफ जा रहे थे। 

सड़क हादसे में युवती की  मौत, चालक समेत दो घायल

nine injured in car accident in nerwa and chamba himachal

 पुलिस थाना बालूगंज क्षेत्र के तहत आनंदपुर पंचायत के बनोग गांव के पास मंगलवार को हुए कार हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चालक सहित एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हुई है।

हादसे के वक्त बनोग गांव के दो लोगों ने कार को सड़क से खाई में गिरते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगाें को हादसे की सूचना दी और घायलों को खाई से रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसों के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

  मंगलवार दोपहर शोघी से आनंदपुर पंचायत के पास बनोग गांव के पास कार अचानक एक खाई में जा गिरी। यहां से कुछ दूरी पर दो लोग घास काट रहे थे। उन्होंने कार दुर्घटनाग्रस्त होने के फौरन बाद इसकी सूचना आनंदपुर पंचायत के प्रधान महेंद्र ठाकुर को दी और खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।

हादसे में एक लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। नायब तहसीलदार ग्रामीण एचएल गेजटा ने प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की है। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने हादसे की पुष्टि की है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed