फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   NIA raids in Dharamshala Ward number four, know what is the matter

Himachal News: धर्मशाला में एनआईए की कार्रवाई, डंकी रूट से विदेश भेजने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 01:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jul 2025 01:20 PM IST
सार

एनआईए) ने शुक्रवार सुबह धर्मशाला के वार्ड नंबर चार में चंबा निवासी के आवास पर दबिश दी। 

विज्ञापन
NIA raids in Dharamshala Ward number four, know what is the matter
धर्मशाला में एनआईए की दबिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार सुबह धर्मशाला के कोतवाली बाजार क्षेत्र से एक युवक को डंकी रूट के जरिये विदेश भेजने और मानव तस्करी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया। एनआईए की टीम तड़के 4.30 बजे धर्मशाला पहुंची। उसके बाद हिमाचल पुलिस की टीम को साथ में लेकर एनआईए ने कोतवाली बाजार में युवक के घर पर दबिश दी। गिरफ्तार युवक की पहचान 32 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चंबा का रहने वाला है। वह बीते कुछ वर्षों से धर्मशाला में रह रहा है। एनआईए ने पूछताछ के साथ ही आरोपी के पूरे घर की तलाशी ली और जरूरी दस्तावेज और लैपटॉप समेत अन्य रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया है। यह कार्रवाई दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। उसके बाद एनआईए ने न्यायालय से आरोपी का ट्रांजिट रिमांड लिया और वारंट पर आरोपी को अपने साथ चंडीगढ़ ले गई।

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि सन्नी ने शुरू में यहां एक दुकान पर काम किया और बाद में खुद की दुकान खोली। आठ साल पहले उसने मास्को निवासी एक युवती से विवाह किया। उनकी एक छह वर्षीय बेटी है। करीब एक साल पहले ही आरोपी ने कोतवाली बाजार के समीप नगर निगम के वार्ड नंबर चार में दो मंजिला मकान खरीदा है, जहां पर वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि धर्मशाला के आसपास भी कुछ जगहों पर उसने जमीन खरीदी है। करीब सात साल से सन्नी कई बार अपनी पत्नी के साथ विदेश आता-जाता रहा है। आरोप है कि सन्नी ने पत्नी के साथ मिलकर डंकी रूट से कुछ लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये एकत्रित किए हैं।

सन्नी पर मानव तस्करी के साथ ही मनी लांडि्रंग के भी आरोप हैं। जिस पर एनआईए ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 मानव तस्करी, धारा 238 अपराध के साक्ष्य गायब करने या अपराधी को छिपाने के लिए गलत जानकारी, धारा 318 धोखाधड़ी, धारा 61(2) आपराधिक साजिश रचना और पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि एनआईए सन्नी को घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर डंकी रूट से कुछ लोगों को विदेश भेजने और मानव तस्करी के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed