{"_id":"5e109d0f8ebc3e87f93a050d","slug":"nhrc-starts-probe-over-atrocity-on-old-woman-in-mandi-on-name-of-dev-aastha","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने बाद जागा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, दर्ज की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने बाद जागा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, दर्ज की शिकायत
Sat, 04 Jan 2020 07:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Jan 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
NHRC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव आस्था के नाम पर मंडी जिले की गाहर पंचायत में वृद्ध महिला से क्रूरता मामले में दो महीने बाद अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग हरकत में आ गया है। जुब्बल कोटखाई पंचायत समिति की प्रधान प्रज्जवल बस्टा की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने अब शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मामले में संलिप्त आरोपियों और जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को आयोग तलब कर सकता है।
विज्ञापन
आयोग की जांच पूरी होने के बाद अगर उसे लगा तो वह सरकार या जिला प्रशासन को पीड़िता को मुआवजा देने व दोषियों पर कार्रवाई को लेकर निर्देश भी जारी कर सकता है। उल्लेखनीय है कि बीते नवंबर महीने के पहले हफ्ते में वृद्धा से अमानवीय व्यवहार किए जाने की बात सामने आई थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो जिला प्रशासन की नींद टूटी और मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ समय बाद आरोपियों को जमानत भी मिल गई।
विज्ञापन
लेकिन शिमला के कोटखाई की रहने वाली बस्टा ने मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में इसकी शिकायत कर दी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने तो तत्काल शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले में सरकार से जवाब तलब कर लिया। लेकिन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की नींद नहीं टूटी। चूंकि प्रदेश में राज्य मानवाधिकार आयोग भी नहीं है, ऐसे में मामला लटका रहा। अब करीब दो महीने से ज्यादा वक्त बीतने के बाद आयोग ने मामले में शिकायत का संज्ञान लेते हुए केस रजिस्टर कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन