फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NHAI demolition drive removes encroachments in Panthaghati Shimla

हाईकोर्ट के आदेश: पंथाघाटी में टैक्सी बूथ सहित एक दर्जन कब्जों पर चला पीला पंजा

Wed, 10 May 2023 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 10 May 2023 01:15 PM IST
सार

उच्च न्यायालय के आदेश पर एचएचएआई ने दोपहर करीब 12:00 बजे पंथाघाटी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया। इस दौरान कुछ लोग अवैध कब्जों को हटाने के विरोध में उतरे।

विज्ञापन
NHAI demolition drive removes encroachments in Panthaghati Shimla
पंथाघाटी में कब्जे हटाती जेसीबी। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम लगातार जारी है। एनएचएआई ने पंथाघाटी क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा अवैध कब्जे हटाए। कई लोग कार्रवाई के विरोध में उतरे, लेकिन पुलिस की मौजदूगी में कार्रवाई जारी रही। इस दौरान जेसीबी की मदद से एनएच किनारे बने एक टैक्सी बूथ के कब्जे को भी तोड़ा गया।

विज्ञापन


एक निजी अस्पताल की एनएच से सटी गुमटी और मकान के गेट बनाने के लिए बनाए कब्जे भी हटाए गए। इसके साथ में मेकेनिक और सब्जी विक्रेताओं के किए कब्जों को भी हटाया गया। उच्च न्यायालय के आदेश पर एचएचएआई ने दोपहर करीब 12:00 बजे पंथाघाटी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया। इस दौरान कुछ लोग अवैध कब्जों को हटाने के विरोध में उतरे।
विज्ञापन


इस पर वहां मौजूद अधिकारी ने अदालत के आदेश पर कार्रवाई करने की बात कही। गौरतलब है कि एनएचएआई ने भट्ठाकुफर से पंथाघाटी एनएच तक नोटिस देकर लोगों को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। बावजूद, कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। एचएचएआई के साइट इंजीनियर कुजंग हिशे नेगी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश की अनुपालना में कब्जे हटाने शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed