फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   nh 5 restored in Theog, Minister Vikramaditya singh inaugurated Bailey Bridge, notification also issued

Shimla News: ठियोग में नेशनल हाईवे-5 बहाल, मंत्री विक्रमादित्य ने किया बैली ब्रिज का उद्घाटन, अधिसूचना भी जारी

Mon, 26 Jun 2023 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Jun 2023 08:05 PM IST
सार

बैली ब्रिज को हरी झंडी मिलते ही एसडीएम ठियोग ने भी एनएच-5 की बहाली को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि ठियोग बाईपास के कार्य में भी तेजी लाई जाएगी। 

विज्ञापन
nh 5 restored in Theog, Minister Vikramaditya singh inaugurated Bailey Bridge, notification also issued
ठियोग में नेशनल हाईवे-5 बहाल - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के ठियोग में नेशनल हाईवे-5 पर बने बैली ब्रिज का लोक निर्माण  मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को उद्घाटन किया। यहां पहुंच कर उन्होंने रिबन काटकर ब्रिज को जनता के सुपुर्द किया। उधर, बैली ब्रिज को हरी झंडी मिलते ही एसडीएम ठियोग ने भी एनएच-5 की बहाली को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि ठियोग बाईपास के कार्य में भी तेजी लाई जाएगी। साथ ही सेब सीजन से पहले ठियोग में जाम की समस्या से निजात पाने की उम्मीद लगाई जा सकती है।

विज्ञापन


बैली ब्रिज पर 25 टन का सफल ट्रायल करने के बाद मंत्री का काफिला इस ब्रिज से होकर गुजरा, जिसके बाद शाम को आमजन के लिए ब्रिज को खोल दिया है। हालांकि यहां जाम की समस्या का अभी भी कोई हल नहीं निकल पाया है। सोशल मीडिया पर समय से पहले ही पुल के बनने की खबर फैल गई, जिस कारण लोगों ने वैकल्पिक मार्ग छोड़ एनएच का रुख किया। ऐसे में यहां जाम लग रहा है। जाम की समस्या का समाधान पूरी तरह से डंगा लगने के बाद ही किया जा सकता है, क्योंकि बैली ब्रिज पर एक तरफा ही वाहनों को छोड़ा जा सकता है, जिस कारण ठियोग का जाम आम रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed