{"_id":"721b05d79e767e09c2cf2f961053cd37","slug":"newly-elected-mla-narendra-thakur-take-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र ठाकुर ने ली शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र ठाकुर ने ली शपथ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 21 May 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र ठाकुर ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने सादे समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस दौरान सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के कई नेता मौजूद नहीं रहे। निर्दलीय विधायक राजेंद्र राणा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की सदस्यता से त्यागपत्र देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उसके बाद उन्होंने हमीरपुर लोकसभा संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
बाद में यह सीट खाली हो गई थी, जिस पर लोकसभा के साथ ही उपचुनाव हुआ। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से राजेंद्र राणा की पत्नी अनीता राणा मैदान में थी, जिसे भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर ने पराजित कर दिया था।
विज्ञापन
शपथ लेने के बाद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के विकास में पूरी ताकत झोंक देंगे। भाजपा में वापसी के सवाल पर नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें पूरे चुनाव में घर जैसा माहौल मिला है।
उनका बचपन ही भाजपा में शुरू हुआ है। ऐसे में उनके लिए पार्टी में परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। प्रदेश में भाजपा के 26 विधायक थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 27 हो गई है।