{"_id":"6023f5a08ebc3ee953065f85","slug":"newborn-s-body-removed-from-grave-on-abortion-complaint-against-husband-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के खिलाफ गर्भपात की शिकायत पर कब्र से निकाला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के खिलाफ गर्भपात की शिकायत पर कब्र से निकाला नवजात का शव
Thu, 11 Feb 2021 11:25 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक महिला ने तीसा थाना में पति के खिलाफ शादी से पहले गर्भपात करवाने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर बुधवार को धर्मशाला की फोरेंसिक टीम ने डीएसपी सलूणी शेर सिंह, एसएचओ तीसा और तहसीलदार की अगुवाई में डेढ़ माह पहले दफनाए गए नवजात का शव कब्र से निकाला। नवजात के शव का डीएनए टेस्ट किया गया है। अब नवजात का डीएनए महिला के पति के डीएनए से मैच किया जाएगा। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि उसने शादी से पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इससे वह गर्भवती हो गई। शादी करने से पहले उसके पति ने उसे गर्भपात करने के लिए कहा।
विज्ञापन
गर्भपात के बाद नवजात का शव दफना दिया गया। शादी के बाद जब उसका पति उसे प्रताड़ित करने लगा तो उसने तंग आकर अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही गर्भपात की कहानी भी पुलिस के समक्ष रखी। पुलिस ने धर्मशाला से फोरेंसिक टीम बुलाकर प्रशासन की मौजूदगी में कब्र में दफनाया गया नवजात का शव निकाला। अब फोरेंसिक टीम बच्चे और महिला के पति का डीएनए मैच करेगी। पुलिस ने फिलहाल महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन