फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Newborn baby girl found in a dry canal in Chadau village of Bilaspur

Bilaspur: बिलासपुर के चडाऊ गांव में सूखी कुहल में मिली नवजात बच्ची , इंसानियत फिर शर्मसार

Sat, 04 Jan 2025 10:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jan 2025 10:35 AM IST
सार

बिलासपुर जिले के मलोखर के चडाऊ गांव में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। 

विज्ञापन
Newborn baby girl found in a dry canal in Chadau village of Bilaspur
नवजात शिशु(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के मलोखर के चडाऊ गांव में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। शनिवार सुबह गांव के पास पीपल के पेड़ के समीप  पानी की सूखी कुहल में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली है। बच्ची के शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। 

विज्ञापन


बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक चिकित्सा दी जा रही है। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज में बढ़ती संवेदनहीनता का घिनौना उदाहरण हैं, जिसपर लगाम लगाना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed