फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Zealand apple grown in Himachal to be ready in November

New Zealand Apple: हिमाचल में उगाया नवंबर में तैयार होने वाला न्यूजीलैंड का सेब

Thu, 17 Nov 2022 11:18 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 11:18 AM IST
सार

प्रदेश में सेब सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन शिमला जिले के कोटखाई के बागवान ने अपने बगीचे में उगाए गए न्यूजीलैंड के सेब की फसल का 16 नवंबर को तुड़ान किया है।

विज्ञापन
New Zealand apple grown in Himachal to be ready in November
न्यूजीलैंड का सेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पहली बार नवंबर में तैयार होने वाला न्यूजीलैंड का सेब उगाया गया है। प्रदेश में सेब सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन शिमला जिले के कोटखाई के बागवान ने अपने बगीचे में उगाए गए न्यूजीलैंड के सेब की फसल का 16 नवंबर को तुड़ान किया है। सेब सीजन में अर्ली वैरायटी के बाद अब लेट वैरायटी को भी रिकॉर्ड रेट मिलने की उम्मीद है। सीजन शुरू होते ही बागवानों को सेब की अर्ली वैरायटी के बढ़िया रेट मिले थे, लेकिन सीजन के रफ्तार पकड़ने के बाद दाम गिर गए। अब जबकि सेब सीजन सिमट चुका है, लेट वैरायटी इस सेब को ज्यादा रेट मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बढ़िया स्वाद और लंबी शेल्फ लाइफ इस सेब की खासियत है। कोटखाई के बखोल निवासी बागवान संजीव चौहान ने तीन साल पहले अपने बगीचे में न्यूजीलैंड सेब की लेडीइन रेड और कैंडी फ्यूजी किस्में लगाई थीं। 6,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित बगीचे में 15 अगस्त तक सेब तुड़ान पूरा हो जाता है, लेकिन इसी बगीचे में न्यूजीलैंड का सेब 15 नवंबर को तैयार हुआ है। इस सेब के पौधे में अभी तक 90 फीसदी पत्ते मौजूद हैं। संजीव ने उम्मीद जताई है कि इस सेब के 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक दाम जरूर मिलेंगे।
विज्ञापन


5,000 में बिक रही 18 किलो की पेटी 
दिल्ली की आजादपुर मंडी में आयात किए जा रहे न्यूजीलैंड के सेब की 18 किलो की पेटी इन दिनों 5,000 रुपये में बिक रही है। भारत में न्यूजीलैंड के अलावा चिली, तुर्की, इटली, ब्राजील और अमेरिका से सेब आयात होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed