फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new year 2023 celebrations in manali resturanr club hotels will remain open till late night

New Year 2023: मनाली में पर्यटक नववर्ष पर देररात तक मना पाएंगे जश्न, खुले रहेंगे होटल, रेस्तरां और क्लब

Wed, 28 Dec 2022 09:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Dec 2022 09:16 PM IST
सार

कुल्लू जिला में नववर्ष पर भारी संख्या में सैलानियों के उम्मीद जताई जा रही है।  नववर्ष के लिए मनाली के 90 फीसदी होटल बुक हैं जबकि कसोल, मणिकर्ण, भुंतर, कुल्लू सहित बंजार घाटी में पर्यटकों ने बुकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
new year 2023 celebrations in manali resturanr club hotels will remain open till late night
मनाली के माल रोड पर उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

नववर्ष के लिए कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानी अब रात 12 बजे तक जश्न का मना सकेंगे। नववर्ष में पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए होटल, रेस्तरां और क्लब आदि रात 12 बजे खुलें रहेंगे। इस संबंध में उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बुधवार देर शाम एक आदेश जारी कर दिया है। इसमें होटलों और रेस्तरां को खुला रखने के लिए कहा गया है। बता दें कि पर्यटन नगरी मनाली में दो से छह जनवरी तक विंटर कार्निवाल मनाया जाएगा। इस दौरान भी काफी अधिक संख्या में पर्यटक आएंगे। विंटर कार्निवाल के दौरान भी मनाली में रात 12 बजे तक रौनक रहेगी और होटल व रेस्तरां भी रात 12 बजे तक  खुले रहेंगे।

विज्ञापन


कुल्लू जिला में नववर्ष पर भारी संख्या में सैलानियों के उम्मीद जताई जा रही है। क्रिसमस पर पर्यटकों की भारी आमद के बाद मनाली की सड़कें जाम हो गई थी। नववर्ष के लिए मनाली के 90 फीसदी होटल बुक हैं जबकि कसोल, मणिकर्ण, भुंतर, कुल्लू सहित बंजार घाटी में पर्यटकों ने बुकिंग शुरू कर दी है। ऐसे में नववर्ष के लिए आने वाले सैलानियों का जश्न फीका न पड़ जाए, इसके लिए प्रशासन ने रात 12 बजे तक होटलों को खुला रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम 1969 की धारा-4 के अनुसार, कुछ प्रतिष्ठानों जैसे होटल, रेस्तरां, क्लब आदि को अधिनियम की धारा-9 के तहत कुल्लू में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को रात 12:00 बजे (मध्यरात्रि) तक खुले रहने की अनुमति दी गई है। आने वाले दिनों में नए साल के लिए पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों की भीड़ से मणिकर्ण और मनाली में लगने लगा जाम

नए साल के जश्न के लिए कुल्लू-मनाली के होटल पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। मनाली में क्रिसमस के बाद हजारों पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। मणिकर्ण, अटल टनल रोहतांग, जिभी, जलोड़ी दर्रा, तीर्थन वैली भी सैलानियों से गुलजार होने लगी है। वहीं, मनाली, मणिकर्ण और बंजार में पार्किंग के अभाव और संकरी सड़कों में जाम लगना आम हो गया है।खासकर मनाली से अटल टनल रोहतांग के साथ हिडिंबा रोड के अलावा मणिकर्ण और कसोल में भी पर्यटकों के साथ आम लोगों को जाम से दो चार होना पड़ रहा है।

बुधवार को भी पार्वती घाटी सहित मनाली में शाम के समय जगह-जगह जाम लगा रहा। अटल टनल रोहतांग से लौटते वक्त पर्यटक वाहन पलचान से लेकर मनाली तक रेंगते हुए नजर आए। अटल टनल रोहतांग से मनाली के एक घंटे के सफर में वाहनों को दो से तीन घंटे का समय लगा। वहीं, भुंतर से मणिकर्ण के 35 किलोमीटर को सफर को तय करने में पर्यटकों को घंटों समय लग रहा है।

हालांकि मनाली में क्रिसमस से लेकर नए साल तक मनाली और मणिकर्ण में अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया है। मगर लोगों द्वारा बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने जाम लग रहा है। इसको बहाल करने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि यातायात को सुचारू रखने के लिए 100 से अधिक पुलिस और होमगार्ड के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed