फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New twist in Dhaulakuan Road accident, double murder case on four youths

Sirmour News: धौलाकुआं हादसे में नया मोड़, चार युवकों पर दोहरे हत्याकांड का केस

Fri, 10 Mar 2023 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Mar 2023 08:16 PM IST
सार

धौलाकुआं में हुए हादसे ने नया मोड़ ले लिया है। यह हादसा नहीं, बल्कि दोहरा हत्याकांड निकला। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ माजरा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
New twist in Dhaulakuan Road accident, double murder case on four youths
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के दिन सिरमौर जिले के धौलाकुआं में हुए हादसे ने नया मोड़ ले लिया है। यह हादसा नहीं, बल्कि दोहरा हत्याकांड निकला। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ माजरा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ है। इस हादसे को लेकर मृतक युवकों के परिजनों ने पहले ही हत्या की आशंका जाहिर कर दी थी। साथ ही पुलिस से मामले की गंभीरता से तफ्तीश की भी गुहार लगाई। लिहाजा, पुलिस ने चार आरोपियों बलजीत सिंह निवासी गोंदपुर, नितिन निवासी सैनवाला मुबारिकपुर, लेखराज निवासी सैनवाला मुबारिकपुर और पंकज निवासी भारापुर (पांवटा साहिब उपमंडल) को गिरफ्तार किया है, जिन पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने एसएफएसएल रिपोर्ट व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल एसयूवी कार को भी कब्जे में लिया है, जिससे बाइक को टक्कर मारकर वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि मामला होली पर्व की शाम का है, जिसमें सड़क हादसे का रंग देकर आरोपियों ने दो युवकों की निर्मम हत्या की। उन्होंने बताया कि होली के दिन टोकियों में बाता नदी के किनारे युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन


झगड़े के बाद जब पांवटा साहिब के भारापुर का अजय (27) पुत्र रणवीर सिंह, मनदीप कुमार (27)पुत्र कृष्णलाल निवासी बिजौली, डाकघर सढौरा, बिलासपुर (हरियाणा) और अमित (21) पुत्र रमेश कुमार निवासी भारापुर, पांवटा साहिब अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे तो दूसरे गुट के चार युवकों ने एसयूवी कार (नंबर एचपी17सी-7005) से धौलाकुआं के समीप युवकों की बाइक को टक्कर मारी। आरोपी पंकज ने अपनी गाड़ी से बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि मौके पर ही अजय और मनदीप की मौत हो गई। जबकि, एक का उपचार चल रहा है। मौके से पंकज अपनी एसयूवी कार भगाकर अपने गांव की तरफ ले गया। भागते समय गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इस बीच गाड़ी को आधे रास्ते में छोड़कर पंकज ने अपने अन्य तीन साथियों के लिए अलग से गाड़ी की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस ने एसएफएसएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। शुक्रवार को एसएफएसएल रिपोर्ट व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना के मामले में पुख्ता सबूत मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। झगड़े के दौरान जो वीडियो पुलिस को मिला है, उसके सीसीटीवी फुटेज में बलजीत, नितिन, पंकज व लेखराज दूसरे गुट के अजय, मनदीप व अमित को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed