{"_id":"64a177de7a2ac60fde054723","slug":"new-tourism-sites-will-be-developed-in-himachal-pradesh-soon-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल में विकसित होंगे नए पर्यटन स्थल, विभाग को जगह तलाशने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल में विकसित होंगे नए पर्यटन स्थल, विभाग को जगह तलाशने के दिए निर्देश
Sun, 02 Jul 2023 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:43 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में हर साल 80 लाख पर्यटक भ्रमण करते हैं। सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाया है। ऐसे में रोलर स्केटिंग रिंक, परागपुर में गोल्फ कोर्स, मैंझा में शीर्ष रिजार्ट, नरघोटा में पर्यटन गांव और कांगड़ा में प्रस्तावित ऐरो सिटी बनाई जानी है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के अध्यक्ष और निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर बाली
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में नए पर्यटक स्थल विकसित होंगे। इसको लेकर सरकार ने पर्यटन विभाग को जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल के दूरदराज के गांव और पहाड़ी क्षेत्रों में जगह तलाशी जाएगी। पर्यटन स्थलों का आधारभूत ढांचा विकसित होगा, वहीं सड़कें भी बनेंगी। आगामी पांच वर्षों में पर्यटकों की संख्या 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ हो, इसके लिए पर्यटन विभाग नीति तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में हर साल 80 लाख पर्यटक भ्रमण करते हैं। सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाया है। ऐसे में रोलर स्केटिंग रिंक, परागपुर में गोल्फ कोर्स, मैंझा में शीर्ष रिजार्ट, नरघोटा में पर्यटन गांव और कांगड़ा में प्रस्तावित ऐरो सिटी बनाई जानी है। कांगड़ा के नगरोटा-बगवां विधानसभा क्षेत्र में नौरा खड्ड में थीम आधारित सैटेलाइट गांव बनाने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के अध्यक्ष और निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग के प्रदेश सरकार अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हवाई यात्रा सुविधा में सुधार कर रही है। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार, मंडी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण और प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर नए हेलीपोर्ट निर्माण पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ऐसे कई क्षेत्र हैं, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने की आवश्यकता है। इन स्थलों के लिए सड़कों की आवश्यकता है।
विज्ञापन