फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New tourism sites will be developed in himachal pradesh soon

Himachal: हिमाचल में विकसित होंगे नए पर्यटन स्थल, विभाग को जगह तलाशने के दिए निर्देश

Sun, 02 Jul 2023 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jul 2023 06:43 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में हर साल 80 लाख पर्यटक भ्रमण करते हैं। सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाया है। ऐसे में रोलर स्केटिंग रिंक, परागपुर में गोल्फ कोर्स, मैंझा में शीर्ष रिजार्ट, नरघोटा में पर्यटन गांव और कांगड़ा में प्रस्तावित ऐरो सिटी बनाई जानी है।

विज्ञापन
New tourism sites will be developed in himachal pradesh soon
पर्यटन विभाग के अध्यक्ष और निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर बाली - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नए पर्यटक स्थल विकसित होंगे। इसको लेकर सरकार ने पर्यटन विभाग को जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल के दूरदराज के गांव और पहाड़ी क्षेत्रों में जगह तलाशी जाएगी। पर्यटन स्थलों का आधारभूत ढांचा विकसित होगा, वहीं सड़कें भी बनेंगी। आगामी पांच वर्षों में पर्यटकों की संख्या 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ हो, इसके लिए पर्यटन विभाग नीति तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में हर साल 80 लाख पर्यटक भ्रमण करते हैं। सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाया है। ऐसे में रोलर स्केटिंग रिंक, परागपुर में गोल्फ कोर्स, मैंझा में शीर्ष रिजार्ट, नरघोटा में पर्यटन गांव और कांगड़ा में प्रस्तावित ऐरो सिटी बनाई जानी है। कांगड़ा के नगरोटा-बगवां विधानसभा क्षेत्र में नौरा खड्ड में थीम आधारित सैटेलाइट गांव बनाने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के अध्यक्ष और निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग के प्रदेश सरकार अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हवाई यात्रा सुविधा में सुधार कर रही है। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार, मंडी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण और प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर नए हेलीपोर्ट निर्माण पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ऐसे कई क्षेत्र हैं, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने की आवश्यकता है। इन स्थलों के लिए सड़कों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed