फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New recruitment of 400 MBBS doctors in Himachal pradesh

Doctors Recruitment HP: हिमाचल में 400 एमबीबीएस कर चुके डॉक्टरों की नई भर्ती पर पेच, जानें पूरा मामला

Fri, 08 Jul 2022 12:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jul 2022 12:20 PM IST
सार

प्रदेश में एमबीबीएस कर चुके 400 डॉक्टरों की नई भर्तियों पर पेच फंस गया है। सरकार ने इनकी भर्तियां पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
New recruitment of 400 MBBS doctors in Himachal pradesh
डॉक्टरों की भर्ती का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एमबीबीएस कर चुके 400 डॉक्टरों की नई भर्तियों पर पेच फंस गया है। सरकार ने इनकी भर्तियां पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से करने का फैसला लिया है। लेकिन एमबीबीएस कर चुके डॉक्टरों के अभिभावकों और नेताओं के विरोध के चलते यह भर्तियां फंस गई हैं। वे वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से यह भर्तियां करवाने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। सरकार ने फिलहाल यह फाइल पेंडिंग में डाल दी है। अब कैबिनेट की बैठक में इस पर फिर से चर्चा होनी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की भर्तियों के लिए पहले व्यवस्था थी कि एमबीबीएस करने के बाद सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय में डॉक्टरों साक्षात्कार लिए जाते थे। यह इंटरव्यू सप्ताह में दो बार होते थे। हिमाचल में अधिकांश डॉक्टरों की भर्तियां इस तरह से की गई हैं, लेकिन इसमें दिक्कत यह आ रही थी कि जिन डॉक्टरों ने नीट की परीक्षा पास कर एमबीबीएस की है, उनके मार्क प्राइवेट मेडिकल संस्थान से करने वाले एमबीबीएस डॉक्टरों से कम रहते हैं।
विज्ञापन


साक्षात्कार के दौरान ज्यादातर निजी संस्थान से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों का ही चयन हो रहा था। ऐसे में सरकार ने पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से एमबीबीएस डॉक्टरों की परीक्षा करने का फैसला लिया था। डॉक्टरों की यह भर्तियां उलझन में पड़ गई है। अब इनका चयन कमीशन या फिर पहले की तरह वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है। इसका फैसला कैबिनेट में लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में डॉक्टरों की कमी नहीं
हिमाचल में डॉक्टरों के तकरीबन सभी पदों को भर लिया गया है। अब नए स्वास्थ्य संस्थानों को खोला जा रहा है। ऐसे में डॉक्टरों की भर्तियां की जानी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed